Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-सरगुजा के गांव में अब तक नहीं पहुंची सड़क, बांस में बांधकर शव ले गए ग्रामीण
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-सरगुजा के गांव में अब तक नहीं पहुंची सड़क, बांस में बांधकर शव ले गए ग्रामीण

    By October 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-सरगुजा के गांव में अब तक नहीं पहुंची सड़क, बांस में बांधकर शव ले गए ग्रामीण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सरगुजा.

    छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के पटकुरा पंचायत के आश्रित गांव घटोन में एक बार फिर से बुनियादी सुविधाओं की कमी का गंभीर मामला सामने आया है. सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को एक शव को बांस के सहारे ढोकर घर तक ले जाना पड़ा. इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने खुद बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

    घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर सरकार की विकास योजनाओं और दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं. भले ही सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी देश के कई गांव बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली और पानी से वंचित हैं. घटोन गांव इसका एक जीता-जागता उदाहरण है.

    पहाड़ी गांव में लोगों ने खुद बनाई सड़क
    पहाड़ी क्षेत्र में बसे इस गांव तक पहुंचने के लिए करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर कोई सड़क नहीं है. ग्रामीणों ने खुद सड़क बनाई है, लेकिन बरसात के मौसम में यह भी खराब हो जाती है, जिससे वाहनों का पहुंचना असंभव हो जाता है. इसी कारण गांव में एंबुलेंस सेवा भी नहीं पहुंच पाती.

    शव को बांस में बांधकर ले जाना पड़ा
    घटना के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, और सड़क न होने की वजह से ग्रामीणों ने शव को बांस में बांधकर गांव तक पहुंचाया. यह पहली बार नहीं है जब इस गांव के लोगों को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा हो. पहले भी कई बार यहां के लोग शवों को इसी तरीके से ले जाने के लिए मजबूर हुए हैं. अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया, "मौत के बाद हमने परिजनों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी थी, लेकिन एंबुलेंस आखिरकार घर तक क्यों नहीं पहुंची, यह जांच का विषय है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी." ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनके गांव तक पक्की सड़क नहीं बनाई जाती, तब तक उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता रहेगा.

    Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026

    आंगनबाड़ी केवल पोषण नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की पाठशाला बने : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी, पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन, विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी मिला आशियाना…..

    April 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.