Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»ओसामा बिन लादेन के बेटे की इस देश में एंट्री बैन, सोशल मीडिया पोस्ट से ऐक्शन; अभी कहां छिपा…
    विदेश

    ओसामा बिन लादेन के बेटे की इस देश में एंट्री बैन, सोशल मीडिया पोस्ट से ऐक्शन; अभी कहां छिपा…

    By October 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ओसामा बिन लादेन के बेटे की इस देश में एंट्री बैन, सोशल मीडिया पोस्ट से ऐक्शन; अभी कहां छिपा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फ्रांस की सरकार ने अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन को सोशल मीडिया पर पोस्ट के कारण देश में एंट्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

    फ्रांस के आंतरिक मंत्री ने मंगलवार को इस आदेश पर हस्ताक्षर किए। उमर बिन लादेन ने 2023 में सोशल मीडिया पर आतंकवाद के समर्थन में एक पोस्ट किया था।

    जिसके बाद उसे देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। इससे पहले उमर सूडान और अफगानिस्तान में भी रह चुका है। ब्रिटिश महिला से शादी के बाद वह फ्रांस में रह रहा था।

    सऊदी अरब में जन्मे उमर बिन लादेन ने अपने शुरुआती साल वहीं बिताए। 43 वर्षीय उमर बिन लादेन सूडान और अफ़गानिस्तान में भी रह चुका है।

    उमर ने 19 साल की उम्र में अपने पिता को छोड़ दिया था और 2016 में उत्तरी फ्रांस के नॉरमैंडी में बस गया था। वहां उन्होंने पेंटिंग करना शुरू कर दिया।

    फ्रांस के नए आंतरिक मंत्री ब्रूनो रिटेलो ने एक्स पर कहा कि उमर बिन लादेन एक ब्रिटिश महिला के पति के रूप में नॉर्मंडी में रहता था।

    मंत्री ने कहा कि जिहादी के बेटे ने “2023 में अपने सोशल नेटवर्क पर आतंकवाद की वकालत करने वाली टिप्पणियां पोस्ट कीं थी। जिसके बाद उस पर ऐक्शन हुआ।”

    फ्रांस के गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन के फ्रांस लौटने के किसी भी प्रयास के खिलाफ अतिरिक्त कदम उठाए हैं।

    गृह मंत्रालय के अनुसार उमर बिन लादेन फ्रांस के नॉर्मंडी में रह रहा था, लेकिन फ्रांस के अधिकारियों द्वारा उसे देश छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद वह अक्टूबर 2023 में देश छोड़कर चला गया। मंत्रालय ने कहा कि उस समय अधिकारियों ने उसके दो साल के लिए फ्रांस लौटने पर भी पाबंदी लगाई थी।

    फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रेतेलियू ने ‘एक्स’ पर मंगलवार को कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए एक अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया कि उमर बिन लादेन ‘किसी भी कारण से फ्रांस वापस नहीं लौट सके।’

    फ्रांसीसी अखबार ली पेरिसियन ने रिपोर्ट किया है कि उमर बिन लादेन अभी कतर में रह रहा है।

    The post ओसामा बिन लादेन के बेटे की इस देश में एंट्री बैन, सोशल मीडिया पोस्ट से ऐक्शन; अभी कहां छिपा… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.