Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दबदबा, जो रूट का 35वां शतक
    खेल

    तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दबदबा, जो रूट का 35वां शतक

    By October 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दबदबा, जो रूट का 35वां शतक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान के मैदान पर खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन का खेल अब तक पूरी तरह से मेहमान टीम इंग्लैंड के नाम रहा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज और इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे रन बनाने वाले जो रूट ने निभाई है, जिसमें उनके बल्ले से दिन के दूसरे सेशन में बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली है। जो रूट का ये टेस्ट क्रिकेट में 35वां शतक है और उन्होंने अपने इस शतकीय पारी के दम पर एक साथ चार बड़े दिग्गजों को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

    5 शतक के साथ दिग्गजों को छोड़ा पीछे
    टेस्ट क्रिकेट में जो रूट अब सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जिसमें वह भारतीय दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की बराबरी करने से सिर्फ एक शतक पीछे रह गए हैं। जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 35वें शतक के साथ 4 दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने और यूनिस खान का नाम शामिल है। इन सभी ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 34-34 शतक लगाए थे। जो रूट का ये साल 2024 में 5वां शतक है जिसमें वह अब तक इस साल 1000 से अधिक रन भी टेस्ट क्रिकेट में बनाने में कामयाब हुए हैं।

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
    सचिन तेंदुलकर (भारत) – 51 शतक
    जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 45 शतक
    रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 41 शतक
    कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 38 शतक
    राहुल द्रविड़ (भारत) – 36 शतक
    जो रूट (इंग्लैंड) – 35 शतक

    इंग्लैंड ने मुल्तान में मजबूत स्थिति बनाई
    मुल्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच को लेकर बात की जाए तो इस मैच में मेजबान पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में कुल 556 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में इंग्लैंड की तरफ से अब तक आक्रामक बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने खबर लिखे जाने तक 64 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 323 रन बना लिए थे, जिसमें जो रूट जहां 102 रन बनाकर नाबाद थे तो वहीं हैरी ब्रूक भी 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.