Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»3 बोरी धान चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 12 लोग गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    3 बोरी धान चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 12 लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    3 बोरी धान चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 12 लोग गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना सोमवार देर रात की है. पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय कार्तिक पटेल पर सिरसीदा गांव के कुछ लोगों ने तीन बोरी धान चोरी करने का आरोप लगाया था. इसी आरोप के चलते रात करीब 2 बजे सिरसीदा गांव के 10-12 लोग दहादाहा गांव पहुंचे, जहां कार्तिक अपने परिवार के साथ रहता था. आरोपियों ने उसे जबरन घर से खींचकर सिरसीदा गांव ले गए.

    चार घंटे तक बेरहमी से पीटा

    सिरसीदा गांव पहुंचकर आरोपियों ने कार्तिक को लाठी और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा. यह पिटाई करीब चार घंटे तक चलती रही. पुलिस के मुताबिक कार्तिक को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पिटाई के बाद आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गए.

    इलाज के दौरान मौत

    गंभीर रूप से घायल कार्तिक को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता तुलसी राम पटेल ने आरोप लगाया कि झूठे आरोप में फंसाकर उसके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि सिरिसिदा गांव के किसान भीखम साहू ने बिना किसी सबूत के उसके बेटे पर धान चोरी का आरोप लगाया था।

    पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

    धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया, 'इस घटना में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ हत्या, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।'

    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य की निंदा की है और प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। इस मामले ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर लोग किसी भी विवाद या अपराध के लिए कानून को अपने हाथ में लेना कब बंद करेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव, बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न….

    March 25, 2026

    लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री ने कहा—नक्सलवाद अब अंतिम पड़ाव पर, बस्तर में गूंज रही विकास की आवाज़…..

    March 25, 2026

    बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी: जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन….

    March 25, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत बोड़ला को 6 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात….

    March 25, 2026

    भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा…..

    March 25, 2026

    श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्योगों की जिम्मेदारी: संभागायुक्त….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव, बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न….

    March 25, 2026

    लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री ने कहा—नक्सलवाद अब अंतिम पड़ाव पर, बस्तर में गूंज रही विकास की आवाज़…..

    March 25, 2026

    बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी: जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन….

    March 25, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत बोड़ला को 6 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.