Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»आंबेडकर कंट्रोवर्सी, मल्लिकार्जुन खडग़े का काउंटर करने और मायावती के कमजोर होने पर संघ की रणनीति
    राजनीती

    आंबेडकर कंट्रोवर्सी, मल्लिकार्जुन खडग़े का काउंटर करने और मायावती के कमजोर होने पर संघ की रणनीति

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आंबेडकर कंट्रोवर्सी, मल्लिकार्जुन खडग़े का काउंटर करने और मायावती के कमजोर होने पर संघ की रणनीति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली।  भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी दलित को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कंट्रोवर्सी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का काउंटर करने के साथ ही मायावती की कमजोरी का फायदा उठाने के लिए आरएसएस ने यह रणनीति बनाई है। कहा जा रहा है कि भाजपा के सामने इस संकट से निकलने का सबसे बड़ा स्टेप यही हो सकता है कि किसी दलित नेता को पार्टी प्रेसिडेंट पद पर बैठा दिया जाए। भाजपा की राजनीति वहीं से शुरू होती है जहां से विपक्ष और आम लोग सोचना बंद कर देते हैं। इसलिए यह कहना आसान नहीं है कि भाजपा में कौन अध्यक्ष बन रहा है। पर परिस्थितियां जैसी बन रही हैं उसके हिसाब से तो भाजपा  के लिए सबसे अधिक सुटेबल अध्यक्ष किसी दलित जाति से ताल्लुक रखने वाला ही हो सकता है।कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के काफी पहले मल्लिकार्जुन खडग़े जैसे वरिष्ठ दलित नेता को पार्टी प्रेसिडेंट पद पर पहुंचाकर अपना संदेश दे दिया था। कांग्रेस की यह रणनीति कारगर भी रही। कर्नाटक विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष में दलित वोटों को सीधे मूव करते देखा गया है। जबकि पिछले कई चुनावों से दलित वोट हार्डकोर दलित राजनीति करने वाली पार्टियों और भाजपा में बंट रहा था। पर 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को उत्तर से दक्षिण तक के राज्यों में दलित वोटों का भरपूर साथ मिला। भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस के इस कार्ड की काट के लिए कुछ कुछ वैसा ही करना होगा। जाहिर है कि देश का प्रेसिडेंट पद बीजेपी की तरफ से एक आदिवासी महिला को दिया गया है तो पार्टी प्रेसिडेंट भी किसी दलित महिला को दिया जा सकता है।

    आरएसएस भी चाहेगा कि कोई दलित अध्यक्ष बने
    भाजपा के इतिहास में तो दलित नेता अध्यक्ष पद तक पहुंच चुका है। पर आरएसएस के इतिहास में कभी कोई दलित नेता संगटन के सबसे बड़े पद तक नहीं पहुंचा है। इस बात के लिए अक्सर आरएसएस पर विपक्ष तंज भी कसता रहा है। यही कारण है कि कोई दलित नेता बीजेपी का अध्यक्ष बनता है दो निश्चित रूप से संघ उसका समर्थन करेगा। हालांकि ऐसे लोगों की संख्या बहुत ही कम है जो आरएसएस का समर्थन भी रखते हैं और मजबूत संगठनात्मक अनुभव भी रखते हों। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसे दलित नेता जिनकी संभावित उम्मीदवारों में नाम आगे चल रहा है उनसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीजेपी महासचिव दुष्यंत गौतम और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य के नाम चर्चा में हैं। अर्जुन राम मेघवाल की एजुकेशन और मोदी सरकार में मिली उनकी अहम जिम्मेदारियों के चलते ऐसा लगता है कि इस रेस में वो सबसे आगे हो सकते हैं। बेबी रानी मौर्या को भी जिस तरह कुछ साल पहले उत्तराखंड के राज्यपाल पद से त्यागपत्र दिलवाकर मेन स्ट्रीम राजनीति में वापसी करवाई गई थी उससे उनके नाम के महत्व को आंका जा सकता है। हालांकि, जैसा इतिहास बताता है उसके हिसाब से यह असंभव नहीं है कि कोई ऐसा चेहरा भी आ जाए जिसे कोई जानता भी न हो। मोदी की पिछली पसंदों को देखते हुए, यह एक लो-प्रोफाइल और भरोसेमंद नेता भी हो सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 से अधिक गांव हुए आबाद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    January 30, 2026

    सुदूर वनांचलों को मिली कनेक्टिविटी की नई ताकत: मुख्यमंत्री साय ने किया कुरूसनार से बस में यात्रियों के साथ सफर….

    January 30, 2026

    उदंती-सीतानदी में दिखा दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन…..

    January 30, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    January 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.