Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»दिल्ली में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला, 11.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला
    राज्य

    दिल्ली में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला, 11.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला, 11.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: ऑनलाइन ऑर्डर में दूध की थैली फटी आ गई। महिला ने इंटरनेट से नंबर सर्च किया तो 1 लाख रुपये गंवा दिए। वह बेटे के साथ अकाउंट फ्रीज कराने बैंक की ब्रांच में पहुंची। बैंक अफसर ने बची रकम सुरक्षित रखने के लिए FD की सलाह दी। महिला ने 15 लाख और 3 लाख की दो अलग-अलग FD बनवा ली। अगले ही दिन 15 लाख रुपये वाली तोड़ दी गई, जिससे 10 लाख 50 हजार रुपये निकल गए। कुल 11.50 लाख की ठगी के लिए पीड़िता बैंक अफसरों को भी जिम्मेदार मान रही हैं।

    महिला से ठगों ने ली बैंक डिटेल

    पीड़िता सुधा परिवार समेत मयूर विहार फेज़-1 में रहती हैं। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को एक APPs के जरिए घर का सामान मंगवाया था। दूध की थैली फटी आने की कंप्लेंट करने के लिए इंटरनेट से नंबर सर्च किया। कॉल करने पर दूसरी तरफ वाले युवक ने उनसे बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड की डिटेल निकलवा ली। युवक ने 19 दिसंबर को वट्सऐप कॉल किया और फिर से कुछ डिटेल मांगी। इस दौरान उनका बेटा आ गया, जिसे शक हुआ। मां का फोन चेक किया तो करीब 8 फेल ट्रांजैक्शन के मेसेज आए हुए थे।

    AXIS बैंक में ठगी का खुलासा

    बेटा उन्हें तुरंत AXIS बैंक की मयूर विहार फेज-1 स्थित ब्रांच ले गया। बैंक कर्मचारी ने अकाउंट चेक किया तो पता चला कि 18 दिसंबर को दो बार में कुल 1 लाख रुपये निकाला जा चुका है। पीड़िता का दावा है कि रकम निकलने वाले यह दोनों मेसेज उनके फोन पर नहीं आए। लिहाजा उन्होंने बैंक कर्मचारी को अपना अकाउंट फ्रीज करने को कहा। बैंक कर्मचारी ने सेविंग अकाउंट में पड़ी रकम की FD कराने की सलाह दी, ताकि वह सुरक्षित रह सके। लिहाजा उन्होंने 15 लाख और 3 लाख की दो FD बनवा दी।

    FD से 10.50 लाख रुपये की चोरी

    बेटे ने 20 दिसंबर को उनका फोन चेक किया तो पता चला कि 15 लाख वाली FD तोड़ दी गई है, जिसमें से चार बार में 10.50 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। मां-बेटा फिर से बैंक गए। वहां दूसरा बैंक अफसर मिला, जिसने बैंक के कस्टमर केयर से बात करवाई। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव भावना ने उन्हें बताया कि 19 दिसंबर को फ्रॉड का पता चलने पर आपका अकाउंट ट्रांसफर करना चाहिए था। इंटरनेट और फोन बैंकिंग सर्विस बंद कर देनी चाहिए थी। एक सीनियर अफसर की सलाह पर 1930 पर कॉल कर कंप्लेंट दर्ज की।

    News Desk

    Related Posts

    नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 से अधिक गांव हुए आबाद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    January 30, 2026

    सुदूर वनांचलों को मिली कनेक्टिविटी की नई ताकत: मुख्यमंत्री साय ने किया कुरूसनार से बस में यात्रियों के साथ सफर….

    January 30, 2026

    उदंती-सीतानदी में दिखा दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन…..

    January 30, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    January 30, 2026

    मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मंथन….

    January 30, 2026

    भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की पहली राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी ने रचा इतिहास: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नेतृत्व और राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल के मार्गदर्शन में हुआ भव्य आयोजन…..

    January 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 से अधिक गांव हुए आबाद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    January 30, 2026

    सुदूर वनांचलों को मिली कनेक्टिविटी की नई ताकत: मुख्यमंत्री साय ने किया कुरूसनार से बस में यात्रियों के साथ सफर….

    January 30, 2026

    उदंती-सीतानदी में दिखा दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन…..

    January 30, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    January 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.