Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»मेलबर्न टेस्ट में विराट कोहली का शॉट आउट, फिर ऑस्ट्रेलियाई फैंस से हुई झड़प
    खेल

    मेलबर्न टेस्ट में विराट कोहली का शॉट आउट, फिर ऑस्ट्रेलियाई फैंस से हुई झड़प

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेलबर्न टेस्ट में विराट कोहली का शॉट आउट, फिर ऑस्ट्रेलियाई फैंस से हुई झड़प
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली का बल्ला तो नहीं चला लेकिन वो बार-बार लगातार विवादों की पिच पर जरूर छक्के-चौके लगा रहे हैं. विराट कोहली एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं. मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में आउट होने के बाद विराट कोहली ने फैंस से ही लड़ाई कर ली. मेलबर्न के मैदान से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां विराट कोहली कुछ ऑस्ट्रेलियाई फैंस से आक्रामक अंदाज में कुछ बोलते नजर आए.

    विराट कोहली जब आउट होकर मैदान से बाहर जा रहे थे. तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ हूटिंग की. विराट कोहली जैसे ही पवेलियन के अंदर जाने लगे तो उन्हें फैंस ने कुछ कहा जो इस खिलाड़ी को बुरा लग गया. इसके बाद विराट कोहली बाहर वापस आए और लोगों से बहस करने लगे. अगले ही पल वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने बीच-बचाव किया और वो विराट को अंदर ले गया.

    मेलबर्न टेस्ट के आगाज से ही विराट कोहली विवाद में फंसे हुए हैं. पहले दिन विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कॉन्स्टस को कंधा मार दिया था, जिसके बाद इस खिलाड़ी की मैच फीस काट ली गई. इसके बाद फील्डिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने उनके खिलाफ हूटिंग की तो उन्होंने उनकी ओर मुंह से च्वीइंग गम थूकी और अब विराट कोहली ने आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस से बहस की है.

    विराट कोहली ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 36 ही रन बनाए और एक बार फिर उन्होंने अपनी पुरानी गलती से ही विकेट गंवाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद से छेड़छाड़ की और नतीजा वो आउट हो गए. विराट कोहली के विकेट से पहले टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल का भी विकेट गंवाया जो कि 85 रन बनाकर रन-आउट हो गए. उनके विकेट के बाद ही टीम इंडिया ने अगले तीन विकेट 6 रन पर गंवा दिए. कुल मिलाकर दूसरा दिन भी टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.