Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»अजित पवार की NCP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
    राजनीती

    अजित पवार की NCP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अजित पवार की NCP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अजित पवार की एनसीपी भी मैदान में उतर गई है। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। एनसीपी ने बुराड़ी से रतन त्यागी, बादली से मुलायम सिंह, मंगोलपुरी से खेम चंद, चांदनी चौक से खालिदुर रहमान, बल्लीमारान से मोहम्मद हारून, छतरपुर से नरेंद्र तंवर, संगम विहार से कमर अहमद, ओखला से इमरान सैफी, लक्ष्मी नगर से नमहा, सीमापुरी से राजेश लोहिया और गोकुलपुरी से जगदीश भगत को टिकट दिया है। एनसीपी ने अपनी सूची में 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी जगह दी है।

    कांग्रेस ने अब तक दो सूची जारी की

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस ने अब तक दो सूची जारी की है। 70 सीटों में से कांग्रेस ने अब तक 47 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने पहली सूची में 21 और दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। आपको बता दें कि दूसरी सूची जारी करने से पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में 35 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी, लेकिन दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। 9 सीटों को अभी लंबित रखा गया है।

    बीजेपी ने जारी नहीं की एक भी सूची

    अभी तक बीजेपी ने दिल्ली चुनाव 2025 के लिए एक भी सूची जारी नहीं की है। गौरतलब है कि सूची जारी करने से पहले बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगेगी। वहीं बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी पूर्व सांसदों को मौका दे सकती है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी को छोड़कर सभी सांसदों के टिकट काट दिए थे। आपको बता दें कि दिल्ली में 7 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से बीजेपी ने 6 सांसदों के टिकट काट दिए थे। 

    बीजेपी की रणनीति इन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देने की थी। ऐसे में भाजपा इन सभी पूर्व सांसदों को विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। इसमें मीनाक्षी लेखी और रमेश बिधूड़ी जैसे पूर्व सांसदों का नाम भी शामिल है। भाजपा नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। प्रवेश वर्मा ने खुद इसकी पुष्टि की थी। भाजपा ने वर्मा को तैयारी करने को भी कहा था। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप से अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस से संदीप दीक्षित चुनाव लड़ रहे हैं। 

    पिछले दो चुनावों की स्थिति

    बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं। विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं। इसके अलावा कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। विधानसभा चुनाव 2015 में आप पार्टी ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। कांग्रेस भले ही पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई हो, लेकिन इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.