Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»तीन से चार बार आईएएस अफसरों को बदला, अब जनवरी में फिर सर्जरी, मोहन के एक साल के कार्यकाल में एक ही स्थान पर नहीं टिक सके अधिकारी
    मध्यप्रदेश

    तीन से चार बार आईएएस अफसरों को बदला, अब जनवरी में फिर सर्जरी, मोहन के एक साल के कार्यकाल में एक ही स्थान पर नहीं टिक सके अधिकारी

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तीन से चार बार आईएएस अफसरों को बदला, अब जनवरी में फिर सर्जरी, मोहन के एक साल के कार्यकाल में एक ही स्थान पर नहीं टिक सके अधिकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मोहन सरकार के एक साल के कार्यकाल में आईएएस अफसर एक ही स्थान पर ज्यादा समय तक नहीं टिक सके हैं। इस दौरान कई अफसरों के चार से पांच बार तक ट्रांसफर किए गए। अब जनवरी के पहले सप्ताह में फिर प्रशासनिक सर्जरी किए जाने की अटकलें हैं। यहां तक की सीएम सचिवालय में भी अफसर बार-बार बदलते रहे हैं। वैसे सीएम सचिवालय में अफसरों की भरमार है फिर भी सलाहकार और ओएसडी बनाने का सिलसिला थमा नहीं है। 

    मप्र में सालों बाद एक साल के भीतर 400 से अधिक आईएएस, 200 आईपीएस और करीब 100 आईएफस के ट्रांसफर किए गए। इनमें आईएएस अफसरों के सबसे ज्यादा तबादले किए गए। कई आईएएस तो एक ही स्थान पर सिर्फ तीन से चार माह ही रह सके और उन्हें बदल दिया गया। सबसे ज्यादा पांच बार मनीष रस्तोगी, मनीष सिंह, चार बार संजय कुमार शुक्ला, अनिरुद्ध मुकर्जी, उमाकांत उमराव, कुमार पुरूषोत्तम आदि का ट्रांसफर किया गया। डॉ नवनीत कोठारी का चार बार, तरुण राठी का तीन बार, विवेक पोरवाल का चार बार, मनोज पुष्प का चार बार, रौशन सिंह का तीन बार, डॉ. सुदाम खडेÞ का चार बार, संजय दुबे का तीन बार, इलैया राजा टी का तीन बार, किशोर कुमार कन्याल का तीन बार, लोकेश कुमार जाटव का तीन बार ट्रांसफर किया गया। मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त से हटाने के बाद रजिस्ट्रार उपभोक्ता, आयुक्त गृह निर्माण मंडल और अब परिहन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

    एसीएस गृह के रूप में पदस्थ रहे डॉ. राजेश राजौरा को पहले एसीएस जल संसाधन एवं उपाध्यक्ष एनवीडीए के बाद सीएम सचिवालय में अपर सचिव बनाया गया और जल संसाधन सहित एनवीडीए तथा लोक सेवा प्रबंधन का अतिरिक्त चार्ज सौंप रखा है। संदीप यादव को भी तीन बार बदला गया और वर्तमान में ये प्रमुख सचिव स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। डॉ. नवनीत कोठारी का तीन बार ट्रांसफर करने के बाद चौथी बार उन्हें सचिव एमएसएमई और आयुक्त उद्योग की कमान सौंप रखी है। एसएन मिश्रा को भी तीन बार बदला गया और बाद में फिर से गृह विभाग की कमान दे दी गई। उन्हें दोबारा से परिवहन विभाग का काम दिया गया। मनीष रस्तोगी शिवराज सरकार में पीएस वित्त के बाद सीएम के प्रमुख सचिव बनाए गए। वहां से हटाकर विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी फिर जीएडी और अब वित्त विभाग का पीएस बना दिया गया। केसी गुप्ता को भी तीन बार बदला गया। पहले उच्च शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और अब राजभवन में पहली बार एसीएस स्तर के अधिकारी को पदस्थ कर दिया गया। सुखवीर सिंह तथा अमित राठौर के भी तीन-तीन बार ट्रांसफर किए गए। एसीएस मनु श्रीवास्तव के भी तीन बार ट्रांसफर किया गया। वहीं, पीएस पर्यटन एवं संस्कृति की जिम्मेदारी संभाल रहे शिवशेखर शुक्ला का एक बार भी ट्रांसफर नहीं हुआ है। 

    फील्ड में भी ज्यादा दिन नहीं टिके अफसर 

    फील्ड में कलेक्टर और कमिश्नर बनाए गए अधिकारियों को बाद-बार बदला गया, लेकिन सीधी भर्ती की आईएएस नेहा मारव्या को अभी तक कलेक्टर नहीं बनाया गया, जबकि उनसे जूनियर 2012, 2013, 2014 और 2015 बैच के आईएएस कलेक्टर बनाए जा चुके हैं। उधर, जूनियर अफसर ऋषि गर्ग जैसे कई अफसरों का तीन बार बदला गया। यानि फील्ड में एक साल के दौरान अधिकारियों के दो से तीन बाद ट्रांसफर किए गए। इनमें अदिति गर्ग, प्रीती मैथिल, अमनबीर सिंह, अनुराग चौधरी, स्वतंत्र कुमार सिंह, अनुभा श्रीवास्तव आदि के नाम शामिल हैं। 

    अब जनवरी में फिर होंगे ट्रांसफर 

    राज्य सरकार ने हाल ही में सचिव से प्रमुख सचिव के दो पदों पर पी नरहरि और नवनीत कोठारी को प्रमोट किया है, वहीं अपर सचिव से सचिव के पद पर 18 अधिकारियों को प्रमोशन के लिए डीपीसी हुई हैं। इनके प्रमोशन आदेश के साथ ही नई पोस्टिंग के आदेश जनवरी के पहले सप्ताह में किए जाएंगे, वहीं 33 आईएएस को अपर सचिव बनाया जाएगा। इस तरफ फिर एक प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी सरकार ने कर ली है। 

    News Desk

    Related Posts

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री देवांगन…..

    March 24, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील…..

    March 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.