Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ दरभंगा जंक्शन पर प्रदर्शन, बिहार संपर्क क्रांति रोकी गई
    राज्य

    BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ दरभंगा जंक्शन पर प्रदर्शन, बिहार संपर्क क्रांति रोकी गई

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ दरभंगा जंक्शन पर प्रदर्शन, बिहार संपर्क क्रांति रोकी गई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दरभंगा: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा को अभ्यर्थी रद्द करने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने रविवार को अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया था. जिसके विरोध में सोमवार 30 दिसंबर को बिहार बंद का ऐलान किया गया है. छात्र पुनर्परीक्षा से कम पर बात मानने को तैयार नहीं हैं. बिहार बंद का असर दरभंगा में भी दिखा. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में दरभंगा से दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को दरभंगा स्टेशन पर ही रोक दिया.

    दरभंगा स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने रेल की पटरी पर उतर कर जमकर विरोध जताया है. कई छात्रों ने ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के खिलाफ राज्य के छात्रों का रोष बढ़ता ही चला जा रहा है. छात्र 13 दिसंबर को हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

    चक्का जाम का किया ऐलान

    आयोग ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है. रविवार को राजधानी पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों छात्रों पर वाटर कैनन और हल्के बल का भी इस्तेमाल किया. इस कदम से छात्रों में और ज्यादा आक्रोश है. सोमवार को बिहार बंद और चक्का जाम का ऐलान किया गया है. छात्रयुवाओं की तरफ से आयोजित चक्का जाम को अलग-अलग पार्टियों के छात्र संगठनों ने भी समर्थन दिया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि BPSC अभ्यर्थियों के चल रहे आंदोलन के प्रति सरकार का दमनात्मक और अड़ियल रवैया निंदनीय है. हमारी मांग है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करें और पीटी परीक्षा अविलंब रद्द करें.

    बिहार सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

    पटना में BPSC छात्रों के आंदोलन के समर्थन में और छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज के खिलाफ दरभंगा जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को घंटों तक रोक कर रखा गया. यही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिहार की सबसे बड़ी सिविल सर्विसेज की परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई. इसी धांधली का विरोध कर छात्रों पर बिहार की सरकार अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए परीक्षा रद्द नहीं करना चाहती है. परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना रैली कर रहे छात्रों पर बिहार की सरकार लाठी चार्ज करवा कर अपने मंसूबे को दिखा दिया है. सरकार ने छात्र हित की बात करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरीके से शिक्षा माफियाओं के चंगुल में पूरी तरीके से फंस चुकी है, जिस कारण सरकार पूरी परीक्षा को रद्द करने से इंकार कर रही है.

    News Desk

    Related Posts

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना…..

    March 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.