Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी का गला दबाने के बाद मां की नस काटकर हत्या, डबल मर्डर से इलाके में दहशत
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी का गला दबाने के बाद मां की नस काटकर हत्या, डबल मर्डर से इलाके में दहशत

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी का गला दबाने के बाद मां की नस काटकर हत्या, डबल मर्डर से इलाके में दहशत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर।

    एक बार फिर रायपुर डबल मर्डर से दहल उठा है। हत्यारे दरिंदे ने बड़ी ही बेरहमी से मां-बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने सबसे पहले बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी मां की नस काटकर मौत की नींद सुला दी। ये घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खमतराई थाने क्षेत्र की है। रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे धनेली नाले के पास लड़की की लाश मिलने के बाद दूसरे दिन महिला का भी शव मिला है।

    सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को नाले से बाहर निकाला। लड़की आसमानी रंग के कपड़े पहन रखी थी। उसकी उम्र  15 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस को मां-बेटी की हत्या किए जाने के सबूत मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धनेली और धरसींवा पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के लोगों पूछताछ कर रही है। इस मर्डर को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा हो रही है। कोई प्रेम प्रसंग का मामला कह रहा है तो कई कुछ और…। वहीं लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा कि मामले की सच्चाई क्या है।

    लाश अलग-अलग जगहों पर फेंकी
    बता दें कि बुधवार को बेटी की लाश नाले में मिलने के बाद गुरुवार को उसकी मां हमीदा बेगम की में लाश मिली। मां-बेटी की हत्या कर दोनों के शव को अलग-अलग जगहों पर फेंका गया है। इस मर्डर केस में किसी करीबी के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों जांच की। फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाड़ भी पहुंची। मौके से कुछ सुराग जुटाए गए हैं।

    घर में नहीं थी लाइट
    पुलिस के मुताबिक, रायपुर-बिलासपुर हाईवे से लगी धनेली बस्ती में सड़क किनारे पीएम आवास में 14 साल की किशोरी और उसकी मां रहती थी। यहां बिजली का कनेक्शन भी नहीं लगा है। किशोरी पड़ोसियों के घर जाकर मोबाइल चार्ज करती थी। उसके पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह हत्याकांड 31 दिसंबर की रात को अंजाम दिया गया होगा। हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद शवों को अलग-अलग जगहों पर फेंका है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

    चंगोराभाठा में हुआ था डबल मर्डर
    इससे पहले नये साल के एक दिन पूर्व 31 दिसंबर को चंगोराभाठा में दो युवकों पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटनाकी सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। । मामले में कार्रवाई न किये जाने पर रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। उनका कहना है कि सचिन बडोले यहां का खंड संयोजक था। चंगोराभाठा क्षेत्र में देर रात दो युवकों को लाठी-डंडे से हमला कर पीट-पीटकर मार डाला था। । इतना ही नहीं पुलिस से बेखौफ होकर बदमाशों ने 300 मीटर तक दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने बताया कि बीती रात साढ़े दस बजे के बाद कृष्ण यादव और सचिन बडोले शराब पी रहे थे। इस दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद बढ़ था। फिर दोनों युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। दौड़ा-दौड़ाकर पत्थर से मारा गया। आरोपियों ने लहुलुहान कर कृष्णा यादव और सचिन बडोले को मौत की नींद सुला दी।

    News Desk

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.