Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»साओ पाउलो में बड़ा विमान हादसा, समुद्र तट के पास गिरा विमान, विस्फोट से एक की मौत
    विदेश

    साओ पाउलो में बड़ा विमान हादसा, समुद्र तट के पास गिरा विमान, विस्फोट से एक की मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साओ पाउलो में बड़ा विमान हादसा, समुद्र तट के पास गिरा विमान, विस्फोट से एक की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साओ पाउलो। ब्राजील में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां प्लेन क्रैश से एक की मौत और सात लोग घायल हो गए। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है।

    कई गाड़ियां आई चपेट में, एक की मौत
    दरअसल, दक्षिण-पूर्वी राज्य साओ पाउलो के पर्यटक शहर उबातुबा में एक समुद्र तट के पास एक छोटा विमान सड़क पर आ गिरा और उसमें विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

    जैसे ही विमान सड़क पर आया, उसने कई गाड़ियों को चपेट में ले लिया। विमान गाड़ियों को धकेलता ही चला गया, जिसके बाद एक बड़ा विस्फोट हुआ।

    पायलट की मौत, यात्रियों की जान बची
    रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में पायलट की मौत हो गई है। दरअसल, पायलट विमान को उबातुबा क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह गति नहीं रोक सका और हवाई अड्डा टर्मिनल की बाउंड्री को पार कर गया।

    रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सवार सभी चार यात्रियों, जिनमें दो बड़े और दो बच्चे शामिल थे, उनको जीवित बचा लिया गया है। 

    गीले रनवे के कारण हादसे की आशंका
    दुर्घटना के कारण क्रूजेरो बीच पर घूम रहे तीन व्यक्ति भी घायल हो गए। उबातुबा हवाई अड्डे की देखरेख करने वाली कंपनी रेडे वोआ ने कहा कि बारिश और गीले रनवे के कारण दुर्घटना हुई और उस समय मौसम की स्थिति ठीक नहीं थी।

    ब्राजील की वायु सेना ने घोषणा की कि विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।बता दें कि इससे पहले 24 दिसंबर 2024 को ब्राजील के साओ पाउलो के एक आवासीय क्षेत्र में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक नाबालिग सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। 

    पहले भी हुई ऐसी ही घटना
    रिपोर्ट में कहा गया है कि अग्निशमन कर्मियों ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि जो लोग घायल हुए हैं वो यात्री थे या सभी बाहरी हैं। विमान एक इंजन वाला RV-10 था जिसमें एक पायलट और तीन यात्रियों के बैठने की जगह थी।

    स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि सितंबर की शुरुआत में भी उत्तरी ब्राजील के अमेजनस राज्य के बार्सिलोस में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोग मारे गए थे। 

    News Desk

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक संपन्न…..

    March 19, 2026

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.