Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा: केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को दे रही बढ़ावा : केंद्रीय कृषि मंत्री
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा: केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को दे रही बढ़ावा : केंद्रीय कृषि मंत्री

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा: केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को दे रही बढ़ावा : केंद्रीय कृषि मंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रदेश की प्रगति में केन्द्र सरकार का मिल रहा है भरपूर सहयोग: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में तीन दिवसीय किसान सम्मेलन का शुभारंभ

    रायपुर

    केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। 
     
    केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष 145 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, इस वर्ष 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है। 

    किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, श्री विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल….

    April 6, 2026

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स में “जेंडर फॉर हेल्थ” विषय पर आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने लिया भाग…..

    April 6, 2026

    दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से अंधेरे रास्तों से लौटकर रोशनी तक- अरविंद हेमला की हिम्मत और बदलाव की कहानी….

    April 6, 2026

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की…..

    April 6, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी….

    April 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल : बिजली बिल समाधान योजना से धमतरी के हजारों परिवारों को मिली आर्थिक आजादी……

    April 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल….

    April 6, 2026

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स में “जेंडर फॉर हेल्थ” विषय पर आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने लिया भाग…..

    April 6, 2026

    दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से अंधेरे रास्तों से लौटकर रोशनी तक- अरविंद हेमला की हिम्मत और बदलाव की कहानी….

    April 6, 2026

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की…..

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.