Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भिलाई इस्पात संयंत्र में विश्व हिंदी दिवस समारोह का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    भिलाई इस्पात संयंत्र में विश्व हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भिलाई इस्पात संयंत्र में विश्व हिंदी दिवस समारोह का आयोजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई।  भिलाई इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग द्वारा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस्पात भवन स्थित कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक ज्ञानार्जन एवं विकास तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता सुश्री निशा सोनी, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन संदीप माथुर एवं मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएँ एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व उत्पल दत्ता उपस्थित थे। आयोजन में ऑनलाइन माध्यम से संयंत्र के कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारीगण, मुख्य महाप्रबंधकगण, समस्त विभाग प्रमुख, उच्चाधिकारीगण एवं विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारीगण सहित हिंदी प्रेमी एवं हिंदी सेवी कर्मचारी व अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
    सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क) श्री अमूल्य प्रियदर्शी ने किताब भेंटकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण का स्वागत किया।  मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक श्री पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही कोई भी देश उन्नति कर सकता है और शिक्षा जब अपनी ही भाषा में हो तब सीखने, समझने और याद करने में आसानी होती है। विश्व के बहुतेरे विकसित देश अपनी ही भाषा में शिक्षा देते हैं। हमें भी शिक्षा एवं कार्यालयीन कार्यों में अपनी भाषा हिंदी को अंगीकार करना है, आज हम यही संकल्प लें। उन्होंने समस्त जनों से आह्वान किया कि आप सभी हिंदी के उन्नायक बनें, हिंदी में समस्त कार्य संपादित करें और हिंदी को वैश्विक स्तर पर सर्वोच्च स्थान पर प्रतिष्ठित करने में अपना योगदान दें, विश्व हिंदी दिवस मनाने का हमारा उद्देश्य तभी सार्थक होगा।  महाप्रबंधक संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क अमूल्य प्रियदर्शी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए संयंत्र स्तर पर कार्मिकों के मध्य हिंदी का प्रचार-प्रसार करने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने के लिए मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन  पवन कुमार के प्रयासों को रेखांकित कर उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने-अपने अंचलों में हिंदी में अधिकाधिक कामकाज संपन्न करवाने में विशेष सहायता के लिए कार्यपालक निदेशकगण के प्रति आभार प्रेषित करते हुए उनका स्वागत किया। हिंदी के प्रति समर्पण एवं प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए हिंदी को प्रोत्साहन की दिशा में रचनात्मक सहायता करने के लिए उन्होंने विभागप्रमुखगण के प्रति धन्यवाद प्रेषित करते हुए उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित संयंत्रकर्मी कविगण कौशल किशोर शर्मा महाप्रबंधक सामग्री प्रबंधन, क्रय, सुश्री अमृता गंगराडे उप महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा, मनीष कुमार शुक्ला वरिष्ठ प्रबंधक(प्रोटोकॉल ओमवीर करन इंजीनियरिंग एसोसिएट (कोक ओवन, राजू कुमार शाह इंजीनियरिंग एसोसिएट इन्स्ट्रूमेन्टेशन ने हिंदी भाषा की वैश्विक स्तर पर व्यापकता, प्रासंगिकता एवं हृदय को छू लेने की विशिष्ट क्षमता पर केन्द्रित स्वरचित कविताओं से समस्त दर्शकों एवं श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। 

    News Desk

    Related Posts

    बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा….

    April 7, 2026

    प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट…..

    April 7, 2026

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा….

    April 7, 2026

    प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट…..

    April 7, 2026

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.