Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रोजगार को बढ़ावा देने की पहल, जल्द 2 लाख 70 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती
    मध्यप्रदेश

    रोजगार को बढ़ावा देने की पहल, जल्द 2 लाख 70 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोजगार को बढ़ावा देने की पहल, जल्द 2 लाख 70 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मध्य प्रदेश में जल्द ही 2 लाख 70 हजार खाली सरकारी पदों को भरा जाएगा. इतना ही नहीं निजी क्षेत्रों में भी रोजगार को बढ़ावा देने की व्यवस्था की जा रही है. यह बात खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही. दरअसल, भोपाल के रवींद्र भवन में युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया गया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. अपने संबोधन में सीएम ने कहा- स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेश में युवाओं के कल्याण के लिए युवा शक्ति मिशन योजना शुरू की गई है. हमारा संकल्प है, जब तक युवाओं के पास काम नहीं होगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे. हम युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना चाहते हैं. प्रदेश में 2 लाख 70 हजार सरकारी पदों को भरा जाएगा. इसके साथ ही निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में रोजगार सृजित किए जा रहे हैं. रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, महानगरों में रोड-शो, माइनिंग कॉन्क्लेव और यूके-जर्मनी के जरिए प्रदेश में 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. आगामी 16 तारीख को शहडोल में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन होगा।

    युवा शक्ति मिशन के तहत अगले 3 साल में प्रदेश के 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम मोहन ने कहा कि 'युवाओं के सपने होते हैं- कोई खिलाड़ी बनना चाहता है, कोई कलाकार बनना चाहता है। युवाओं के इन सपनों को पूरा करने के लिए सरकार मिशन के तहत काम करेगी। सरकार के सभी विभाग इसे मिशन मानकर काम करेंगे, ताकि सभी विभाग एकरूपता के साथ मिलकर काम कर सकें। युवाओं को नई दिशा देने के लिए उन्हें प्रशिक्षण और सुविधाएं दी जाएंगी। युवाओं से संवाद भी किया जाएगा। उन्हें अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार किस क्षेत्र में जाना चाहिए। इसके साथ ही सरकार इसकी पूरी ट्रेनिंग की व्यवस्था भी करेगी।

    2028 तक 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि ''आज सीखने-सिखाने का युग है। हम सिर्फ सरकारी नौकरी या कारखाने लगाकर रोजगार नहीं दे रहे हैं, बल्कि हम युवाओं की मदद करेंगे कि वे किसी अन्य क्षेत्र में कैसे बहुत अच्छा कर सकते हैं। इसलिए लक्ष्य तय किया गया है और इसकी समय सीमा भी तय की गई है। हमने 2028 तक 70% से अधिक युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया है।

    'सिर्फ डिग्री और सर्टिफिकेट से जीवन धन्य नहीं होगा'

    मुख्यमंत्री ने भोपाल के रविन्द्र भवन में युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया। इस दौरान एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि "युवाओं को दिशा देने की जरूरत है, यह तय करना होगा कि उनकी दिशा क्या होनी चाहिए। यह सोचना थोड़ा असंभव सा है कि सिर्फ कागज पर डिग्री और सर्टिफिकेट पाकर हमारा जीवन धन्य हो जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.