Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»बर्फीली हवा और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, 6 दिनों तक न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री रहेगा 
    देश

    बर्फीली हवा और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, 6 दिनों तक न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री रहेगा 

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बर्फीली हवा और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, 6 दिनों तक न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री रहेगा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत ठंडी हवा और कोहरे के आगोश में हैं। यूपी,बिहार,राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, घना कोहरा है और विजिविलिटी भी काफी कम है। बीते दिनों हल्की बारिश के बाद ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। दिल्ली में शनिवार रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन रविवार सुबह से मौसम साफ हो गया। हालांकि, सोमवार को शहर में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। 
    मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अगले छह दिनों तक न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है। बारिश के बाद प्रदूषण में अस्थायी कमी आई थी, लेकिन रविवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) फिर से 300 के पार पहुंच गया। यह स्तर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना जताई है।

    पंजाब और हरियाणा में कोहरा, बारिश की संभावना
    पंजाब और हरियाणा में कोहरा और ठंड गंभीर रूप ले रहे हैं। पंजाब में आज और अगले दो दिनों तक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरियाणा में भी स्थिति समान बनी हुई है। चंडीगढ़ में घने कोहरे का असर देखा जा सकता है। दोनों राज्यों में 15 जनवरी को गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना भी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, मेरठ, और मुरादाबाद समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। बिहार और राजस्थान में भी कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। बिहार के गया और जमुई जैसे इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट है, जबकि राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पहाड़ी राज्यों में भीषण ठंड
    हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ठंड चरम पर है। हिमाचल और उत्तराखंड में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस में रहने की संभावना है। इन इलाकों में ठंड के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। सर्दी के इस मौसम में गर्म कपड़े पहनें और खासतौर पर सुबह और रात में यात्रा करने से बचें।

    News Desk

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.