Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»नेताओं की पसंद को मिली जिलाध्यक्षों में तरजीह
    मध्यप्रदेश

    नेताओं की पसंद को मिली जिलाध्यक्षों में तरजीह

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेताओं की पसंद को मिली जिलाध्यक्षों में तरजीह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । लंबी जद्दोजहद के बीच आखिर दो दिन में भाजपा ने 20 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि करीब एक दर्जन जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा आज भी की जाएगी। अब तक घोषित जिलाध्यक्षों में पार्टी के नेताओं की पसंद- नापसंद को पूरा ख्याल रखा गया है। इसकी वजह से पार्टी की गइड लाइन को भी किनारे कर दिया गया है। अहम बात यह है कि 20 नामों में कांग्रेस से दलबदलकर आए दो नेताओं को भी भाजपा ने जिले की कमान सौंपी है। इसके अलावा महिला कार्यकर्ताओं को भी संगठन इस बार जिले में काम करने का मौका दे रहा है।भोपाल में इस बार जिलाध्यक्ष पद पर पार्षद रविन्द्र यति को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का करीबी माना जाता है। वे संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं और उन्हें चुनावी प्रबंधन में माहिर माना जाता है। इसी तरह से जबलपुर शहर में मंत्री राकेश सिंह की पसंद को दरकिनार करते हुए सांसद आशीष दुबे की पसंद का ध्यान रखते हुए राजकुमार पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पार्टी ने संदेश दे दिया है कि अब संगठन में नऐ चेहरों को मौका दिया जाएगा। उधर, सबसे चौकाने वाला नाम है जसवंत जाटव का। उन्हें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पसंद के चलते जिले की कमान सौंपी गई है। वे कुछ समय पहले ही कांग्रेस को छोडकऱ  भाजपा में शामिल हुए थे। वे विधायक रह चुके हैं , लेकिन उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और भाजपा ने विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया था। जसवंत के मामले में पार्टी द्वारा तय छह साल की सक्रिय सदस्यता की गाइड लाइन का भी पालन नहीं किया गया है। इसी तरह से अशोक नगर में भी सिधिंया की पसंद को महत्व देते हुए उनके एक और समर्थक आलोक तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक घोषित नामों में श्योपुर में नरेन्द्र सिंह तोमर के करीबी शशांक भूषण को जिलाध्यक्ष पद सौंपा गया है। अब तक जिन जिलों अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं ,उनमें एक जिले की कमान महिला कार्यकर्ता को भी सौंपी जा चुकी है। इसमें वंदना खंडेलवाल को नीमच का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वे अभी नीमच जिला उपाध्यक्ष हैं। नगर पालिका में राजस्व समिति सभापति हैं। उनका नाम विधायक दिलीप सिंह परिहार ने आगे बढ़ाया था। वंदना आरएसएस से ताल्लुक रखती हैं। संगठन सूत्रों का कहना है कि अभी करीब आधा दर्जन महिलाओं के और नाम दूसरे जिलों में अध्यक्ष पद के लिए लगभग तय किए जा चुके हैं। उनके नामों की घोषणा भी एक दो दिन में कर दी जाएगी। इनमें सागर ग्रामीण, नरसिंहपुर  और बालाघाट जैसे जिले भी शामिल हैं। 
     
    यह भी बन सकते हैं जिलाध्यक्ष
    फिलहाल जिन नेताओं को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है , उनमें इंदौर नगर से सुमित मिश्रा, ग्रामीण में चिंटू वर्मा , दमोह में श्याम शिवहरे , छिंदवाड़ा में टीकाराम चंन्द्रवंशी, सांगर ग्रामीण में रानी कुशवाहा , शहर में श्याम तिवारी, सिवनी में मुकेश बघेल , धार में जयदीप पटेल ,  भिंड में ममता भदौरिया  ग्वालियर में जय प्रकाश राजौरिया, जबलपुर में रत्नेश सोनकर, नरसिंहपुर में वीणा ओसवाल, बालाघाट में मौसम विसेन और नर्मदापुरम में प्रीति शुक्ला का नाम बताया जा रहा है।

    इन जिलों में नहीं हुआ बदलाव
    अब तक घेषित 20 में से नौ जिले ऐसे हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें देवास, मैहर, बुरहानपुर, पन्ना, रतलाम, छतरपुर, मऊगंज, हरदा, गुना शामिल है। यहां पर पूर्व जिलाध्यक्षों पर ही संगठन ने भरोसा जताया है। इस मामले में भी पूर्व में संगठन द्वारा कहा गया था, कि इस बार किसी भी अध्यक्ष को फिर से मौका नहीं दिया जाएगा। अब इसके पीछे संगठन का तर्क है कि यह वे जिलाध्यक्ष हैं, जिन्हें काम करने के लिए दो साल से भी कम का समय मिला है।

    अब तक इन नामों की हुई घोषणा
    संगठन द्वारा अब तक जिन नामों की घोषणा की गई है उनमें, भोपाल नगर रविंद्र यति, भोपाल ग्रामीण तीरथ सिंह मीणा, नीमच वंदना खंडेलवाल, देवास रायसिंह सेंधव, अशोकनगर आलोक तिवारी,  खंडवा राजपाल सिंह तोमर, श्योपुर शशांक भूषण, मैहर कमलेश सुहाने, बुरहानपुर मनोज माने, शिवपुरी जसमंत जाटव, पन्ना बृजेंद्र मिश्रा, रतलाम प्रदीप उपाध्याय, उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़ छतरपुर चंद्रभान सिंह गौतम, जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल, मऊगंज डॉ. राजेंद्र मिश्रा, हरदा राजेश वर्मा और गुना से धर्मेंद्र सिकरवार का नाम शामिल है। इसी तरह से सीएम के गृह जिले उज्जैन शहर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया है। उज्जैन शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष सीएम डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं। वहीं विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद महाराज सिंह दांगी को कमान दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आने वाले पन्ना और छतरपुर में दोनों अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.