Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री आवास योजना से विनोद बिहारी का अधूरा सपना हुआ साकार
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री आवास योजना से विनोद बिहारी का अधूरा सपना हुआ साकार

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री आवास योजना से विनोद बिहारी का अधूरा सपना हुआ साकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने मे जो गौरव की अनुभूति होती है, इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जारही है इस योजना से जरूरत मंद लोगो को आवास भी स्वीकृत  किये जा रहे है।

     प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब और आवासहीन लोगों के जीवन में नई रोशनी और उत्साह भर दिया है। इसी योजना के माध्यम से महासमंुद जिले के सरायपाली वार्ड क्रमांक 15 के महल पारा में रहने वाले 63 वर्षीय विनोद बिहारी कर का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। विनोद जो कपड़ों का गट्ठा लेकर साइकिल पर अलग-अलग बाजारों में जाकर अपनी आजीविका चलाते हैं उनका जीवन हमेशा संघर्षमय रहा। उनकी आय सीमित होने के कारण पक्के मकान का सपना केवल एक कल्पना बनकर रह गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती कविता कर हैं। बरसात के मौसम में उनका कच्चा मकान गिरने का हमेशा डर बना रहता था।

        दो साल पहले, नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके वार्ड में सर्वे और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। योजना की जानकारी मिलने पर विनोद बिहारी ने आवेदन भरा और उनका नाम स्वीकृत हुआ। सरकार से मिली सहायता राशि ने उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया। आज विनोद बिहारी का पक्का मकान तैयार हो चुका है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए वे कहते हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा अपना पक्का मकान होगा। यह सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया। अब मैं और मेरी पत्नी सुरक्षित महसूस करते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ”प्रधानमंत्री आवास योजना हम जैसे गरीब और समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा माध्यम बन गई है।

     

    News Desk

    Related Posts

    बेमेतरा जिला चिकित्सालय में मेडिकल इतिहास की बड़ी कामयाबी, एक्टोपिक प्रेगनेंसी के जटिल केस में समय पर सर्जरी, सुरक्षित बची गर्भवती

    April 9, 2026

    श्रमिक महासम्मेलन में निर्धारित मानकों का पालन, अनुबंधित दरों पर विभाग ने कराया कार्य…..

    April 9, 2026

    श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….

    April 9, 2026

    जनता से जुड़ी सभी सेवाएं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए – मुख्य सचिव विकासशील…

    April 9, 2026

    विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी बनाएं- स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…..

    April 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास….

    April 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बेमेतरा जिला चिकित्सालय में मेडिकल इतिहास की बड़ी कामयाबी, एक्टोपिक प्रेगनेंसी के जटिल केस में समय पर सर्जरी, सुरक्षित बची गर्भवती

    April 9, 2026

    श्रमिक महासम्मेलन में निर्धारित मानकों का पालन, अनुबंधित दरों पर विभाग ने कराया कार्य…..

    April 9, 2026

    श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….

    April 9, 2026

    जनता से जुड़ी सभी सेवाएं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए – मुख्य सचिव विकासशील…

    April 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.