Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर का नाम इंदिरा गांधी नहीं मनमोहन सिंह के नाम हो
    राजनीती

    कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर का नाम इंदिरा गांधी नहीं मनमोहन सिंह के नाम हो

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर का नाम इंदिरा गांधी नहीं मनमोहन सिंह के नाम हो
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने भवन के बाहर लगे पोस्टर पर दी प्रतिक्रिया

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर और भवन के बाहर पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों को मीडिया ने दिखाया है। पोस्टर में लिखा है इस भवन का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर नहीं, बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी एक परिवार के आगे नहीं सोच पाती। 
    कांग्रेस ने स्मारक और स्मृति पर किस प्रकार की ऊंची सियासत की उसे हमने देखा है। लेकिन जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की राष्ट्रीय शोक अवधि थी, तब राहुल गांधी पार्टी के लिए चले गए। वह उनके अस्थि विसर्जन और अखंड पाठ में भी शामिल नहीं हुए। जीते जी मनमोहन सिंह का अपमान किया गया। उनको फैसले लेने की आजादी नहीं दी गई। उनके अध्यादेश तक फाड़े गए थे।
    शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को भारत रत्न से वंचित रखा, जबकि प्रणब मुखर्जी ने इसका प्रस्ताव रखा था और यह पुलक चटर्जी तक पहुंचा था ताकि ये सोनिया गांधी तक पहुंचे और इस पर काम हो लेकिन एक मंशा होती है कि कोई भी गैर परिवार का कांग्रेसी भी हो, प्रधानमंत्री भी बना हो उसको अपमानित और जलील करना है। नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को कांग्रेस के दफ्तर में घुसने नहीं दिया गया था। 
    बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने कहा कि भीमराव अंबेडकर और वल्लभभाई पटेल को भी सालों तक भारत रत्न से वंचित रखा गया। उनका जीते जी अपमान किया गया। भीमराव अंबेडकर को दो बार चुनाव हराने का काम किया। आज इस भवन का नाम अंबेडकर भवन रखते, मनमोहन सिंह के नाम पर रखते, लेकिन इसका नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रखा, क्योंकि परिवार पहले है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिख विरोधी पार्टी है। 1984 के नरसंहार को भी जस्टिफाई किया, जगदीश टाइटलर सज्जन कुमार को बचाया और डॉ. मनमोहन सिंह का अपमान करते रहे। यह उनकी असली फितरत है और असली चेहरा है। पूनावाला के इस बयान पर अभी तक कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.