Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रदेश के बड़े शहरों से बाहर किया जाएगा बाहरी परिवहन
    मध्यप्रदेश

    प्रदेश के बड़े शहरों से बाहर किया जाएगा बाहरी परिवहन

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रदेश के बड़े शहरों से बाहर किया जाएगा बाहरी परिवहन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । प्रदेश के बड़े शहरों को भारी और बाहरी वाहनों की रेलमपेल से मुक्ति दिलाने के लिए अब बायपास और रिंग रोड बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इससे शहरों में न केवल दुर्घटनाएं कम होंगी, बल्कि आम लोगों को हर दिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल सकेगी। इसके लिए प्रदेश के आधा दर्जन शहरों को चयन किया गया है। इनका निर्माण केन्द्र सरकार की मदद से किया जाएगा। इसके लिए केन्द्र द्वारा तैयार की गई योजनाओं में राज्यों की राजधानियों के अलावा दस लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों को शामिल किया गया है। जिसमें मप्र के चारों महानगर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर के अलावा उज्जैन और सागर को स्थान मिलना तय है। यह कवायद जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए की जा रही है। इसके तहत रिंग रोड, बाईपास समेत अन्य उपाय करने की योजना बनाई  गई है। शहरी परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस योजना में राज्यों की भी भूमिका अहम होगी। उन्हें भूमि अधिग्रहण की लागत वहन करने के साथ ही कुछ और कदम उठाने होंगे। इसके बाद मंत्रालय कॉरिडोर आधारित सडक़ निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगा।

    भीड़भाड़ वाले शहरों को प्राथमिकता
    अधिकारी ने कहा कि कई राज्य सरकारों ने रायल्टी छोडऩे के साथ ही जीएसटी की क्षतिपूर्ति जैसे कदमों के प्रति सहमति जताई है और उनके सकारात्मक रुख के बाद मंत्रालय ने अपना प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेज दिया है। योजना के तहत शहरों में काम प्राथमिकता के आधार पर होगा यानी जहां जितनी अधिक भीड़भाड़ है, वहां काम पहले होगा।

    तीन शहरों की सडक़ों के लिए मांगे 30 अरब
    चार साल बाद होने वाले सिंहस्थ के लिए प्रदेश सरकार अधोसरंचना विकास पर सर्वाधिक ध्यान दे रही है। सरकार ने उज्जैन के लिए 11 सडक़ें केंद्र सरकार से मांगी है। इनमें अधिकतर प्रस्ताव शहर की वर्तमान सडक़ को फोरलेन करने और फ्लाईओवर बनाने के हैं। वहीं, भोपाल के लिए छह और जबलपुर के लिए दो मार्ग प्रस्तावित किए गए हैं। इनकी लागत लगभग तीस अरब है। लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2024-25 में केंद्रीय सडक़ निधि से कराए जाने वाले कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित की है। इसमें सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए अधिक कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। दरअसल, महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है। सिंहस्थ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए सडक़, पुल और फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं। इसी तरह भोपाल में भी मार्गों का चौड़ीकरण करने और जबलपुर में फ्लाईओवर बनाने की मांग की गई है। यदि इन्हें स्वीकृति मिल जाती है तो 2028 तक ये काम पूरे हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इसके पहले लगभग बीस हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सडक़ परियोजनाओं को केंद्र सरकार स्वीकृति दे चुकी है।

    पहले चरण में 30 शहरों का चयन
    पहले चरण में तीस शहरों को लिया जा सकता है। शहरों में जाम की समस्या से मुक्ति के लिए रिंग रोड की जरूरत है या बाईपास की, इसका आंकलन राज्यों को ही करना है। एक अधिकारी ने बताया कि  बहुत से शहरों के पास से एनएच और एक्सप्रेस-वे निकले हैं और उन तक पहुंच सुविधाजनक है। इसके कारण भी मौजूदा सडक़ों पर दबाव पड़ रहा है। इसलिए मंत्रालय इन 94 शहरों में इस कमी को भी दूर करने जा रहा है। इस योजना के तहत पायलट परियोजनाएं इसी साल शुरू होंगी, लेकिन इसके पहले वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस नीति में परिवहन के माध्यमों का एकत्रीकरण भी शामिल है।

    News Desk

    Related Posts

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक…..

    March 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात….

    March 26, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट….

    March 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक…..

    March 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात….

    March 26, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.