Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पार्षद टिकट पाने जबरदस्त मारामारी
    छत्तीसगढ़

    पार्षद टिकट पाने जबरदस्त मारामारी

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पार्षद टिकट पाने जबरदस्त मारामारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग । भाजपा में टिकिट पाने संगठन से अधिक विधायक को दावेदार दे रहे है तवज्जों जुम्मे जुम्मे चार दिन हुए जिनकों आये ऐसे लोग टिकिट पाने अधिक सक्रिय पार्षद टिकट पाने के लिए सत्ताधारी दल भाजपा में जबरदस्त मारामारी विधायक गजेंद्र  दुर्ग निगम चुनाव में अपने ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को पार्षद टिकट दिलाने कर रहे खास रणनीति के तहत काम दुर्ग। प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में आने वाले निगम चुनाव में हर कोई सत्ता पक्ष की तरफ से प्रत्याशी बनना चाहता है ऐसे भी कई दावेदार है जो सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा में सक्रीय हो गए और अब टिकिट की दावेदारी की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे है, संगठन से ज्यादा तवज्जो अब स्थानीय विधायक की तरफ  नजर आ रहा है. कुछ ऐसा ही हाल दुर्ग निगम क्षेत्र का है जहां भाजपा के ऐसे दावेदार है जो गत विधान सभा चुनाव में भाजपा की तरफ  से कही नजर नहीं आये मगर अब दावेदारों की सूचि में आगे नजर आ रहे है। वहीं कुछ ऐसे भी है जिनको जुम्मे जुम्मे चार दिन हुए आये वे लोग टिकिट पाने अधिक सक्रिय नजर आ रहे है,और हर हाल में टिकिट पाने जुगत लगाने भिड़े हुए है,और कुछ तो ऐसे है जो इसके लिए चढावा भेंट करने के लिए भी तैयार है।
    भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी चयन के लिए निचले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अलग-अलग प्रकार की चयन समितियां बनाई गई है। वहीं दुर्ग जिले के नगरी निकाय चुनाव में दुर्ग नगर निगम सबसे बड़ा नगरीय निकाय है, जहां पार्षद टिकट पाने के लिए सत्ताधारी दल होने के कारण भाजपा में जबरदस्त मारामारी है ऐसे में विधायक गजेंद्र यादव दुर्ग नगर निगम में अपने ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को पार्षद टिकट दिलाने के लिए खास रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। राजनीतिक चर्चा है कि इस कार्य की तैयारी के तहत ही पिछले दिनों बनी निचले स्तर की चयन समितियों में विधायक यादव की रणनीति के तहत चयन समिति का गठन भी हो गया जिसके चलते निचले स्तर से ही चयन समितियां ने गजेंद्र समर्थकों के नाम को पैनल में एक नम्बर में डाला है, जिसके चलते विपक्ष के दौर में संघर्ष करने वाले और वर्षों से काम कर रहे जमीनी स्तर के सीनियर कार्यकर्ताओं में बेहद आक्रोश की स्थिति है। शहर में फैली चर्चाओं के आधार पर दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों से कुछ नाम ऐसे है जो पैनल में शामिल हुए हैं वो सामने आने लगे हैं, जिनमें, 
    वार्ड  03 – नरेंद्र बंजारे
    वार्ड न. 08 – वसीम कुरैशी
    वार्ड  10 – शेखर चन्द्राकर
    वार्ड  11 – अभिषेक पनारिया
    वार्ड 12 – अजीत वैद्य
    वार्ड 16 – खिलावन मटियारा
    वार्ड 19 – रंजीता प्रमोद पाटिल
    वार्ड 22 – काशीनाथ कोसरे
    वार्ड 23 – मनोज सोनी
    वार्ड 24 – रामकली चन्द्राकर
    वार्ड 30 – श्याम शर्मा
    वार्ड 38 – रामचंद सेन
    वार्ड 39 – गुलाब वर्मा
    वार्ड 43 – अनिकेत यादव
    वार्ड 46 – लीलाधर पाल
    वार्ड 48 – लोकेश्वरी ठाकुर
    वार्ड 50 – बानी संतोष सोनी
    वार्ड 51 – साजन जोसफ
    वार्ड 52 – गुलशन साहू
    वार्ड 53 – विनायक नातू
    वार्ड 59 – नीलम शिवेंद्र परिहार
    वार्ड 60 – श्वेता ताम्रकार
      इसके अलावा अन्य वार्डों में भी विधायक गजेंद्र यादव के ऐसे समर्थकों के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं जिन्हें पार्टी में सक्रिय हुए मात्र 1 साल ही हुए हैं। या ये भी कहा जा सकता है कि विधायक गजेंद्र यादव के द्वारा अयोग्य लोगों को सामने लाने के कारण भाजपा में बड़ी संख्या सीनियर नेताओं के बगावत करने के आसार नजर आ रहे हैं। भेाजपा में बगावत होने का सीधा असर पार्षदों में अल्पमत के रूप में दिखाई देता है पहले भी हर निगम चुनाव में बगावत के कारण ही भाजपा पार्षदों के आधार पर कभी भी बहुमत में नहीं आई है। 2004 में नगर निगम चुनाव में महापौर पद में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भी पार्षदों के मामले में अल्पमत में ही थी।

    News Desk

    Related Posts

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026

    आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द….

    April 6, 2026

    नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई, दंतेवाड़ा में लिख रही हैं बदलाव की इबारत….

    April 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.