Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»AAP का BJP पर हमला, ‘भाजपा की उपलब्धियां’ नामक किताब को किया पेश
    राज्य

    AAP का BJP पर हमला, ‘भाजपा की उपलब्धियां’ नामक किताब को किया पेश

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    AAP का BJP पर हमला, ‘भाजपा की उपलब्धियां’ नामक किताब को किया पेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली चुनावों के करीब आते ही आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. सोमवार को AAP ने एक अनोखी रणनीति अपनाते हुए 'BJP की उपलब्धियां' नामक एक खाली किताब का अनावरण किया. इस किताब के जरिए AAP ने BJP पर अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया.

    किताब के खाली पन्ने दिखाते हुए BJP पर तंज कसा
    AAP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस किताब को लॉन्च करते हुए BJP की केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि BJP ने 2014 में सत्ता में आने के बाद बड़े-बड़े वादे किए थे. चाहे वह हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये जमा करने की बात हो, हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा हो या फिर रुपये को डॉलर के मुकाबले मजबूत करने की उम्मीद हो, BJP इन सभी वादों पर खरी नहीं उतरी. संजय सिंह के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP नेता पर 'भ्रामक जानकारी फैलाने' और 'राजनीतिक साजिशों' में शामिल होने का आरोप लगाया. संजय सिंह ने कहा कि AAP की किताब BJP की 'उपलब्धियों' का ब्योरा पेश करती है और उन्होंने किताब के खाली पन्ने दिखाते हुए BJP पर तंज कसा.

    AAP नेता का आरोप वादों के सहारे चल रही BJP 
    संजय सिंह ने कहा कि 1925 में आरएसएस की स्थापना हुई, 1952 में जनसंघ बना और 1980 में BJP का गठन हुआ. तब से BJP ने कई राज्यों में सरकार बनाई और तमाम वादे किए, लेकिन लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये डालने, हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने, झुग्गियों में रहने वालों को पक्के मकान उपलब्ध कराने, पेट्रोल को 50 रुपये प्रति लीटर पर बेचने और रुपये को डॉलर के मुकाबले मजबूत करने जैसे वादे पूरे नहीं किए. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के लोगों से कई वादे किए, लेकिन BJP ने उन वादों को पूरा करने का कोई हिसाब नहीं दिया. आज AAP पार्टी पूरे देश के सामने उनका लेखा-जोखा पेश कर रही है. इस किताब में केंद्र सरकार के अधूरे वादों का उल्लेख किया गया है. जिनमें दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण, किसानों की आय दोगुना करने की योजना और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने जैसे मुद्दे शामिल हैं. संजय सिंह ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि BJP की उपलब्धियों पर आधारित यह किताब लोगों के सामने पार्टी की हकीकत उजागर करती है.

    संजय पर BJP का पलटवार
    AAP के इस कदम पर BJP ने तुरंत पलटवार किया. दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे 'राजनीतिक ड्रामा' करार दिया और कहा कि AAP सरकार झूठे आरोप लगाने और जनता को गुमराह करने में माहिर है. अगर संजय सिंह और केजरीवाल सरकार दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर ध्यान देते, तो उन्हें हकीकत का अंदाजा होता. सचदेवा ने BJP के प्रमुख विकास कार्यों की सूची गिनाते हुए कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे, मेरठ एक्सप्रेसवे, प्रगति मैदान टनल और यूआर2 जैसी परियोजनाएं दिल्ली में यात्रा को सुगम बना रही हैं और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद कर रही हैं. उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अपने शीशमहल को सजाने में व्यस्त थे, तब प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम और यशोभूमि जैसी परियोजनाओं का निर्माण कर रहे थे. BJP ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ने दिल्ली के परिवहन को मजबूत करने के लिए 1,300 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें मुहैया कराई हैं, जबकि AAP सरकार पिछले दस वर्षों में DTC के लिए एक भी नई बस खरीदने में असफल रही.

    राजनीतिक संदेश और जनता की प्रतिक्रिया
    इस राजनीतिक खींचतान के बीच दोनों पार्टियों का उद्देश्य जनता को अपनी ओर आकर्षित करना है. जहां AAP, BJP पर वादाखिलाफी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साध रही है. वहीं BJP दिल्ली के विकास और बुनियादी ढांचे को सुधारने के अपने प्रयासों को उजागर कर रही है. AAP नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया "X" पर लिखा कि BJP की उपलब्धियों पर आधारित इस किताब को लॉन्च करना जरूरी था. यह जनता को यह दिखाने का प्रयास है कि BJP ने कितने झूठे वादे किए हैं. इस बीच BJP ने AAP को विकास विरोधी करार दिया और दावा किया कि उनकी सरकार ने देशभर में सड़कों, मेट्रो परियोजनाओं और वाणिज्यिक केंद्रों का निर्माण करके भारत को विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है. आने वाले दिनों में इस राजनीतिक तकरार का क्या असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा. चुनावों में जनता किसे समर्थन देती है, यह तय करेगा कि इन आरोप-प्रत्यारोपों का जनता पर कितना प्रभाव पड़ा.

    News Desk

    Related Posts

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026

    आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द….

    April 6, 2026

    नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई, दंतेवाड़ा में लिख रही हैं बदलाव की इबारत….

    April 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.