Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»विदेशियों के स्वागत में मप्र खर्च करेगा 125 करोड़
    मध्यप्रदेश

    विदेशियों के स्वागत में मप्र खर्च करेगा 125 करोड़

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विदेशियों के स्वागत में मप्र खर्च करेगा 125 करोड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्लोबल इन्वस्टर्स समिट के दौरान भोपाल की दिखेगी इंटरनेशनल ब्यूटी

    भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में होने जा रहे ग्लोबल इन्वस्टर्स समिट में दुनिया भर से आने वाले उद्योगपतियों की अगुवानी के लिए झीलों की नगरी की खूबसूरती में इंटरनेशल टच दिया जाएगा। मोहन यादव सरकार के इस पहले इंटरनेशनल समिट में दुनिया के साथ देश भर से भी बड़ी औद्योगिक कंपनियां इस समिट में शामिल होने भोपाल आएंगी। 24-25 फरवरी को होने जा रहे, इस समिट के लिए खर्च का बड़ा कोटा लोक निर्माण विभाग के हिस्से में है। विभाग सडक़ों की मरम्मत पर करीब 65 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। बाकी नगर निगम भी करीब 30 करोड़ के बजट में विदेशियों मेहमानों के स्वागत के लिए शहर को इंटरनेशनल टच देगा।
    शहर का सबसे बड़ा हाईलाईट, जो भोपाल की पहचान में शामिल है बड़ी झील की खूबसूरती बढ़ाने पर खास फोकस होगा। नए भोपाल से पुराने भोपाल को जोडऩे वाले हिस्से पर रंगबिरंगे फूलों से सजावट की जाएगी। राजधानी में आ रहे विदेशी सैलानी पूरे प्रदेश की कला संस्कृति से रू-ब-रू हो सकें इसके लिए भोपाल की दीवारों पर पारंपरिक कलाकृतियां भी उकेरी जाएंगी। पूरे तालाब को इस तरह से रोशनी से सजाया जाएगा कि दीपावली की सी रौनक लगे।

    समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर
    इसके अलावा भी वीआईपी रोड और एयरपोर्ट से शहर को जोडऩे वाली सडक़ की लाइट्स को दुरुस्त कर उनकी रोशनी बढ़ाई जाएगी। साथ ही शहर के अलग अलग मार्गों पर सुंदर रोशनी की जाएगी। खास तौर पर शहर के वीआईपी रोड और राजभवन जैसे मुख्य मार्ग पर खास तरह की लाइटिंग की तैयारी है। शहर के प्रमुख हिस्सों की स्ट्रीट लाइटों को सुधारा जा रहा है।

    समिट के पहले सुधारी जा रही है सडक़ों की सेहत
    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले भोपाल की सडक़ें भी सुधारी जा रही हैं। चालीस से ज्यादा सडक़ों को दुरुस्त किया जा रहा है। खास बात ये है कि सडक़ों की सेहत सुधारने के लिए नगर निगम स्मार्ट सिटी के साथ लोकनिर्माण विभाग एकजुट होकर काम में जुटे हैं। खास जोर एयरपोर्ट रोड पर है। जहां से मेहमानों की एंट्री होनी है। उसके बाद शहर को जोडऩे वाली वीआईपी रोड को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। ग्लोबल इंन्वेस्टर्स समिट को लेकर खास बैठक रखी गई, जिसमें सभी एजेसियों ने अपनी तैयारियों के सबंध में पीएस को जानकारी दी है।

    समिट से पहले सजावट पर अनुमानित खर्च
    माना जा रहा है कि ग्लोबल इन्वेर्टस समिट से पहले शहर की सजावट पर करीब सवा सौ करोड़ तक का खर्च बैठ सकता है। जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा सडक़ों की मरम्मत का है। जिस पर 65 लाख खर्च होने का अनुमान है। नगर निगम शहर की सजावट पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। जिसमें फूलों की सजावट के अलावा लाइटिंग को दुरुस्त करना है।

    समिट स्थल तक की सडक़ों पर खास फोकस
    कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि नगर निगम, पीडब्लूडी और बीडीए को अलग अलग सडक़ों की जवाबादारी सौपी गई है। खास कर अटल पथ और स्मार्ट पार्क की सडक़ पर खास फोकस है। ये वो सडकें हैं, जो समिट स्थल तक जाती हैं। यहीं पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक होता है। उन्होने कहा कि शहर की सभी सडक़ों के सौन्द्रयीकरण के निर्देश भी दिए हैं। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए यातायात पुलिस को भी निर्देशित किया है।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.