Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 
    खेल

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    क्वालालंपुर । निकी प्रसाद की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 9 विकेट से हराकर अंडर 19 टी20 विश्व कप खिताब जीत लिया है। ये लगातार दूसरी बार है जब भारतीय टीम ने ये खिताब जीता है।  इससे पहले भारतीय महिला टीम ने शेफाली वर्मा की कप्तानी में साल 2023 के पहले ही संस्करण में खिताब जीता था।
    इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 82 रन बनाये। इस प्रकार भारतीय टीम को जीत के लिए 83 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने 11.2 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर  84 रन बनाकर हासिल कर लिया।  भारतीय टीम की ओर से तृषा और कमालिनी ने अच्छी शुरुआत पर कमालिनी 8 रन बनाकर आउट हुई। ऐसे में तृषा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। तृषा के अलावा सानिका चालके ने 22 गेंदों में 26 रन बनकार भारतीय टीम को जीत दिला दी।  तृषा ने फाइनल में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन विकेट लेने के अलावा नाबाद 44 रन भी बनाए। तृषा ने इस टूर्नामेंट में एक शतक भी लगाया था। ऐेस में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का भी अवार्ड मिला। 
    इससे पहले खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी फ्लॉप रही। उसका कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमा बोथ 16 रन बनाकर ही पेवेलियन लौट गयीं। इसके बाद सिमोन लॉरेंस भी खात खोले बिना ही  परुणिका का शिकार बनी। . तीसरे नंबर पर आई डायरा रामलकन को आयुषी शुक्ला ने आउट किया। कप्तान रेनेकी भी 7 रन ही बना पायी। इस प्रकार पूरी टीम 82 रनों पर ही सिमट गयी। ऐसे में भारतीय टीम को जीत के लिए 84 रनों का लक्ष्य मिला। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से तृषा ने कुल 3 विकेट लिए। वहीं वैष्णवी , आयुषी शुक्ला और परुणिका सिसोदिया ने 2-2 विकेट लिए।  शबनक शकील ने एक विकेट लिया। 
    इस मैच में तृषा की गेंदबाजी कमाल की रही। तृषा  ने  4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। इसमें से अंतिम दो विकेट के लगातार दो गेंदों पर गिरे। तृषा ने इस टूर्नामेंट में एक शतक लगाया था। 

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025

    मेलबर्न टेस्ट में बेथ मूनी ने 173 गेंदों में जड़ा शतक, रचा नया इतिहास

    February 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना है पुल – मंत्री टंक राम वर्मा….

    March 15, 2026

    गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के विस्तार की बड़ी पहल, जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभा खोज अभियान चलेगा

    March 15, 2026

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.