Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जिले के समस्त पीएचसी एव सीएचसी केंद्रों को टेलीमेडिसिन से जोड़ा जाए: कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    जिले के समस्त पीएचसी एव सीएचसी केंद्रों को टेलीमेडिसिन से जोड़ा जाए: कलेक्टर

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिले के समस्त पीएचसी एव सीएचसी केंद्रों को टेलीमेडिसिन से जोड़ा जाए:  कलेक्टर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जिले के समस्त पीएचसी एव सीएचसी केंद्रों को टेलीमेडिसिन से जोड़ा जाए:  कलेक्टर

    लोक सेवा केंद्र की अधिसूचित सेवाओं का प्राथमिकता के आधार पर लोगों को दिलाएं लाभ:  कलेक्टर

    कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

    अनूपपुर

     कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले के समस्त नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग के सेवाओं का लाभ सरल एवं सहज रूप से मुहैया कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ हो, जिससे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी समुचित चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय अनूपपुर में टेलीमेडिसिन से संबंधित उपकरण क्रय कर लिया जाए तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टर को उप स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कनेक्ट कर ग्रामीणों क्षेत्रों में भी बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं मुहैया कराया जाए। इस हेतु सभी उप स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनलिमिटेड वाई-फाई के साथ टैबलेट मुहैया कराया जाए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

    बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ महिपाल सिंह गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर  सुधाकर सिंह बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्रीमती अंजलि द्विवेदी, अधीक्षक भू अभिलेख श्री प्रदीप कुमार मोगरे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री श्री सरिता नायक सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवा केंद्र के माध्यम से लोगों को प्राथमिकता के आधार पर महत्वपूर्ण अधिसूचित सेवाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कोई भी लोक सेवा प्रकरण ऑफलाइन ना लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लोक सेवा के लंबित प्रकरणों को गंभीरता के आधार पर निराकरण करें। समय सीमा में लंबित प्रकरणों के निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध पेनाल्टी की कार्यवाही की जाएगी।

    बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायवार कर वसूली की जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से प्राप्त की तथा कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी संपत्ति कर एवं जलकर की वसूली गंभीरता से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रकरण भेजा जाए। जिससे शासन को ज्यादा से ज्यादा राजस्व की वसूली हो सके तथा विकास के कार्य किए जा सकें। इसी प्रकार कलेक्टर ने नगर में भारी वाहनों पर भी टैक्स वसूलने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से स्मार्ट क्लास के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास हेतु जरूरी उपकरण का क्रय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने हेतु महत्वपूर्ण कंटेंट भी मुहैया कराया जाए। ऑनलाइन स्मार्ट क्लास सिस्टम को एक्टिव किया जाए।

    बैठक में कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत विभागवार बनने वाले ईमेल आईडी के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिस पर बताया गया कि आज दिनांक तक 14 विभागों के ई-मेल आईडी बन चुके हैं तथा आज 7 विभागों की ईमेल आईडी बन जाएगी। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग 31 मार्च तक ई-ऑफिस प्रणाली में शिफ्ट हो जाएं। सभी शासकीय कार्य अब ऑफिस प्रणाली के माध्यम से होंगे, जिससे शासकीय सेवाओं एवं कार्यों में पारदर्शिता एवं सुचिता आएगी। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के लिपिकों को ई-ऑफिस प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।
    बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरता के आधार पर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य शासन से प्राप्त बजट आवंटन के उपयोग की  समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत प्राप्त बजट आवंटन का दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित  करें। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का माह मार्च अंतिम महीना है उन्होंने आहरण संवितरण अधिकारियों को प्राप्त बजट आवंटन का आवश्यकता अनुसार सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात….

    April 2, 2026

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत…..

    April 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.