Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»लिव इन में शिक्षक के साथ रह रही स्टूडेंट की हत्या कर जंगल में जला दी लाश, आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    लिव इन में शिक्षक के साथ रह रही स्टूडेंट की हत्या कर जंगल में जला दी लाश, आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMarch 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लिव इन में शिक्षक के साथ रह रही स्टूडेंट की हत्या कर जंगल में जला दी लाश, आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा

     पाली क्षेत्र के चैतुरगढ़ जंगल के रामटोक पहाड़ में अर्द्धजली युवती की लाश मिलने के मामले में शिक्षक और उसकी स्कार्पियो के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतका लिव इन में शिक्षक के साथ पिछले छह साल से रह रही थी।

    पुलिस ने बताया कि युवती विवाह के लिए दबाव बनाते हुए शिक्षक से पैसों की मांग कर रही थी। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। नाराज होकर शिक्षक ने गमछा से गला घोंटा और बाद में शव को जंगल ले गया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया।

    पाली थाना अंतर्गत युवती की जली हुई अवस्थ में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतका के शरीर में मिले सामान के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किया। इसके बाद उसकी पहचान ग्राम लाद की रहने वाली 28 साल की शशिकला के रुप में हुई।

    शादी के बाद पति को छोड़ दिया था
    इसके बाद मामले की परत-दर-परत खुलते चली गई। शशिकला स्कूल में पढ़ती थी, तब उसे पढ़ाने वाले रंगोले गांव के रहने वाले 46 साल के शिक्षक मिलन दास के साथ संबंध स्थापित हो गया। साल 2018 में शशिकला का विवाह स्वजन ने करा दिया, पर शशिकला कुछ ही दिन में पति को छोड़ कर आ गई और घर जाने के बजाए शिक्षक मिलन दास के पास चली गई।

    मिलन ने एनटीपीसी जमनीपाली में मकान किराए में लेकर उसे पत्नी की तरह रखा। वह प्रतिदिन उससे मिलने उसके पास जाया करता था। बाद में मिलन ने कटघोरा में किराए का मकान लिया और वहां शशिकला को रखा। दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध रहे और अक्सर विवाद होता था।

    27 फरवरी को टीचर ने की थी हत्या
    पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद मिलन दास ने शशि की बेरहमी से पिटाई की और गमछा से गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को छोड़ कर वह चला गया। देर रात अपने स्कार्पियो में 30 साल के ड्राइवर सावन यादव निवासी रंगोले के साथ आया और शव को कपड़े में लपेट कर दोनों चैतुरगढ़ के जंगल पहुंचे।

    वहां शव में तीन लीटर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने मिलन दास एवं उसके वाहन चालक सावन यादव को गिरफ्तार कर लिया। मामले को सुलझाने में थाना पाली की पुलिस टीम समेदास खांडेकर, हिरावान सरोते, अमित यादव, अनिल कुर्रे, संजीव सिंह, चंद्र शेखर रात्रे, विवेक तिर्की, नारायण कश्यप चौबीस घंट जुटी रही और आरोपित तक जा पहुंची।

    ऐसे हुई मृतका की शिनाख्त
    महाशिवरात्रि को शशिकला मंदिर दर्शन करने के लिए पाली आई थी। वहां शिक्षक मिलन दास के साथ वह घूमने के लिए बांगो चली गई थी। पाली मेला में उसे नाखून में नेलपॉलिश लगाया था। जो उसकी उंगली में लगा हुआ था। वहीं उसके हाथ का ब्रेसलेट, पैर की पायल को स्वजन पहचान गए।

    दरअसल, शशिकला का भाई जब भी कटघोरा जाता था, तो वह अपनी बहन से मुलाकात करता था। जब उसकी बहन नहीं दिखी, तो मिलन दास से उसने जानकारी ली। इस पर मिलन दास ने टालमटोल किया। तब शशिकला के भाई अशोक ने पुलिस को जानकारी दी थी। शव में मिले सामान को पुलिस ने स्वजन को बुलाकर दिखाया।

    चार बच्चे का पिता है शिक्षक
    आरोपित शिक्षक मिलन दास का विधिवत विवाह हुआ था। उसकी पत्नी, तीन लड़की और एक लड़का है। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। सभी ग्राम रंगोले में रहते हैं। इस घटना को लेकर पूरा परिवार बिखर गया। वहीं चालक सावन यादव भी इसी ग्राम का रहने वाला है और वह भी शादीशुदा है।

    News Desk

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.