Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»चिरमिरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 138 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह सम्पन्न
    छत्तीसगढ़

    चिरमिरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 138 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह सम्पन्न

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चिरमिरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 138 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह सम्पन्न
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चिरमिरी

    मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, चिरमिरी में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर जिले के तीनों विकासखंडों से आए कुल 138 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। वहीं बाल विकास परियोजना खड़गवां से 70, मनेन्द्रगढ़ से 34 और चिरमिरी से 34 जोड़े इस समारोह में परिणय सूत्र में बंधे। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। इसके अलावा, विवाह आयोजन की भव्यता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जोड़े को 7,000 रुपये श्रृंगार सामग्री और 8,000 रुपये विवाह आयोजन व्यय के रूप में भी दिए गए।

    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि नगर निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय थे। साथ ही, जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, सरपंच और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत महिला बाल विकास अधिकारी राजकुमार खाती के उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लखन श्रीवास्तव ने भी सभी वर-वधुओं, उनके परिवारजनों और आयोजन में शामिल सभी सम्माननीय जनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है, बल्कि परिवारों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी चिंताओं को भी कम करता है। वहीं नगर निगम सभापति ने कहा कि बेटियों का सम्मान और उनका सुरक्षित भविष्य ही समाज की उन्नति का आधार है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की इस सोच को दर्शाती है कि हर बेटी का विवाह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ हो। वहीं, नगर निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय ने इस आयोजन को समाज में परस्पर सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करने वाला बताया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को सुनिश्चित कर रही है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 15 वर्ष पूर्व की थी, और वर्तमान में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह और सशक्त रूप में आगे बढ़ रही है।

    उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर नवविवाहित जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपने नए जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान देकर सरकार ने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का कार्य किया है, वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों को बढ़ी हुई दर पर भुगतान देकर वनवासियों की आजीविका को सशक्त किया जा रहा है। आवास योजनाओं के अंतर्गत 18 लाख गरीब परिवारों को पहले ही घर मिल चुका है, और अब 14 लाख और परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई है। महिला स्व-सहायता समूहों को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

    इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम के लिए सभी उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई, ताकि इस सामाजिक कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सके और बेटियों को शिक्षा व उज्ज्वल भविष्य का अवसर मिले।

    कार्यक्रम के समापन पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया, जिनकी दूरदृष्टि और जनहितैषी सोच से यह योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की समाज कल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है और बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सपना साकार हुआ है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रशासन और समाजसेवियों को बधाई दी।

    इस अवसर पर नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर श्री राम नरेश राय, जिला पंचायत एमसीबी की अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र सिंह राणा, नगर पंचायत झगराखाण्ड की अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, नगर पंचायत खोंगापानी की अध्यक्ष श्रीमती ललिता रामा यादव, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई, जनपद पंचायत खड़गवां की अध्यक्ष श्रीमती श्याम बाई मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण, जिनमें जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल, अनुविभागीय अधिकारी रा. विजयेन्द्र सारथी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य कर्मचारीगण भी इस भव्य आयोजन में उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.