Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सरगुजा जिले में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश जारी
    छत्तीसगढ़

    सरगुजा जिले में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश जारी

    News DeskBy News DeskApril 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरगुजा जिले में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंबिकापुर

     राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत सरगुजा जिले में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चयनित आवेदकों को 4 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक दस्तावेज सत्यापन और उपस्थिति के लिए निर्धारित समयसीमा में कार्यालय में रिपोर्ट करना अनिवार्य है.

    चयनित अभ्यर्थियों को दिनांक 04 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 के मध्य प्रातः 11:00 बजे से सायं 05: 00 बजे तक कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अम्बिकापुर में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है. यह कार्य दिवसों में ही संपन्न होगा, शासकीय एवं क्षेत्रीय अवकाश को छोड़कर.

    दस्तावेज सत्यापन के दिशा-निर्देश इस प्रकार
    अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों सहित एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लानी होगी. आवेदन पत्र में दिए गए विवरणों के अनुरूप दस्तावेजों की पूर्णता एवं प्रामाणिकता की जांच की जाएगी. गलत या असत्य जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता स्वतः निरस्त कर दी जाएगी तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बिना पूर्व सूचना के निर्धारित तिथि के पश्चात उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की उम्मिदवारी निरस्त मानी जाएगी. निर्धारित तिथि तक अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रतिक्षा सूची के प्रथम अभ्यर्थी को अवसर प्रदान किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की कार्य उपस्थिति तभी मान्य होगी जब उनका दस्तावेज सत्यापन एवं पुलिस वेरिफिकेशन पूर्ण हो जाएगा.

    भर्ती से संबंधित समस्त अद्यतन जानकारी केवल जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in पर ही उपलब्ध कराई जाएगी. किसी अन्य माध्यम से व्यक्तिगत रूप से कोई सूचना नहीं दी जाएगी.

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा ने समस्त चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करें ताकि संविदा नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा सके.

    News Desk

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.