Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार: प्रभारी सचिव ने कोंडागांव में जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार: प्रभारी सचिव ने कोंडागांव में जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskApril 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार:  प्रभारी सचिव ने कोंडागांव में जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    कोण्डागांव जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार उपस्थित थे।

        प्रभारी सचिव भीम सिंह ने कहा कि राज्य शासन का महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत पहले चरण में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। सभी विभाग नागरिकों की समस्याओं एवं मागों को लेकर प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और समुचित निराकरण करें। ग्रामीणों से सहजता के साथ आवेदन प्राप्त करें, उन्हें आवेदन जमा करने में कोई परेशानी न हों, इसका ध्यान रखें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक फील्ड विजिट करें, विशेषकर जिले के दूरस्थ गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और निराकरण करें। उन्होंने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत जो व्यक्ति छुटे हुए हैं उन्हें लाभान्वित करें।

        बैठक में उन्होंने जिले में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा के बारे में जानकारी ली और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की जानकारी लेते हुए स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में राजमिस्त्री की कमी होने की जानकारी पर कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण दिलाएं, ताकि आवास निर्माण कार्य में तेजी आ सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले को अग्रणी स्थान में लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए ऋण स्वीकृति की संख्या में वृद्धि करने को कहा। प्रभारी सचिव ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीयन किसानों को शत प्रतिशत ईकेवायसी कराने को कहा। साथ ही केसीसी के तहत किसानों को कृषि कार्य को आगे बढ़ाने हेतु ऋण प्रदान करने के लिए शिविर लगाने के निर्देश सहकारिता विभाग को दिए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के प्रगति की जानकारी लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृदा परीक्षण के बाद आए परिवर्तन की स्टडी करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को समीक्षा करते हुए हर घर जल पहुंचाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए जल संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।
        कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक में जिले में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़े के प्रगति के बारे में जानकारी दी और बताया कि सुशासन तिहार के प्रथम चरण में जिले भर में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, जनपद कार्यालयों में रखी गई समाधान पेटी में आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। सभी नोडल अधिकारियों को अपने अपने ग्राम पंचायतों में फील्ड विजिट किया जा रहा है। साथ ही जिले के ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण किया जा रहा है।   
        इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की जानकारी दी।

    News Desk

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.