Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»आज है हनुमान जयंती, जानिए क्या है पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र?
    धर्म

    आज है हनुमान जयंती, जानिए क्या है पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र?

    News DeskBy News DeskApril 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज है हनुमान जयंती, जानिए क्या है पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आज यानी शनिवार, 12 अप्रैल को हनुमान जयंती हैं। इस दिन बजरंगबली की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जातक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जन्मोत्सव के दिन पवनपुत्र की आराधना करने के साथ ही उन्हें सिंदूर, चोला, बूंदी, नारियल, लड्डू और फल-फूल आदि चीजें अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा का भी पाठ अवश्य करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

    मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से पूजा-अर्चना करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। वो अपने भक्तों की मन की मुराद पूरी करते हैं। हनुमान उपासना के लिए आज का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस बार हनुमान जयंती पर दुर्लभ संयोग बना है। सुबह 4 से रात 9 बजे तक पूजा का मुहूर्त बना है। आपको बता दें कि अगस्त्य संहिता और वायु पुराण के अनुसार हनुमानजी की उम्र एक कल्प वर्ष यानी 4.32 अरब साल है।

    हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त
    चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि शनिवार, 12 अप्रैल को प्रातः 03:21 बजे प्रारम्भ होगी तथा रविवार, 13 अप्रैल को प्रातः 5:51 बजे समाप्त होगी।

    हनुमान जयंती पूजा विधि
    हनुमान जयंती पर शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर मुख करके लाल वस्त्र और आभूषण पहने हनुमान जी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। लाल आसन पर लाल कपड़ा बिछाएं। घी का दीपक और चंदन की अगरबत्ती या धूपबत्ती जलाएं। चमेली के तेल में नारंगी सिंदूर और चांदी का बुरादा डालें। इसके बाद लाल फूल से आरती करें। दूध या बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। केले भी चढ़ा सकते हैं। दीपक से 9 बार आरती करें और ‘ॐ मंगलमूर्ति हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें।

    धन प्राप्ति के उपाय
    हनुमान पूजा कोई भी पुरुष या महिला कर सकता है। हनुमान जयंती पर एक खास उपाय करने से धन प्राप्ति का मार्ग मजबूत होता है। हनुमान जी को जल चढ़ाने के बाद पंचामृत चढ़ाएं। तिल के तेल में नारंगी सिंदूर मिलाकर चढ़ाएं। चमेली का इत्र या तेल चढ़ाएं। हनुमान जी को सिर्फ लाल फूल चढ़ाएं। आप गुड़ या गेहूं के आटे की रोटी और चूरमा भी चढ़ा सकते हैं। साथ ही ‘श्री राम भक्ताय हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें।

     

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.