Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»धमतरी : मौसमी बीमारियों पर रखें नजर, पेयजल स्त्रोतों का करें क्लोरीनाईजेशन
    छत्तीसगढ़

    धमतरी : मौसमी बीमारियों पर रखें नजर, पेयजल स्त्रोतों का करें क्लोरीनाईजेशन

    News DeskBy News DeskMay 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धमतरी : मौसमी बीमारियों पर रखें नजर, पेयजल स्त्रोतों का करें क्लोरीनाईजेशन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धमतरी : मौसमी बीमारियों पर रखें नजर, पेयजल स्त्रोतों का करें क्लोरीनाईजेशन

    समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

    धमतरी

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित हो रहे समाधान शिविरां की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि गांवों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन समाधान शिविरों में प्राप्त मांग-शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने समाधान शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् सामग्रियों का वितरण भी सुनिश्चित करने कहा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने हर दिन बदल रहे मौसम को देखते हुए जिले में मौसमी बीमारियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने पानी की समस्या वाले गांवों की जानकारी ली और अधिकारियों को इन क्षेत्रों में हैंडपंप, बोरवेल मरम्मत तथा आवश्यकता होने पर नये बोरवेल करने कहा। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को सभी पानी टंकियों, हैंडपंपों, और बोरवेल का क्लोरीनेशन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के अलावा विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक मे कलेक्टर मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में बुजुर्गो की पेंशन राशि न रूके, इस बात का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना की जिन महिलाओं के खातों में पैसे नहीं जा रहे है, उनकी जानकारी ली तथा अधिकारियां को निर्देशित किया कि जिस कारण इनके खाते में पैसे नहीं आ रहे है, उनका तत्काल निराकरण करें। साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं से भी महिलाओं को लाभान्वित करें। कलेक्टर मिश्रा ने जिले में आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन योजना के तहत् पंजीयन की भी जानकारी ली और जिले में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में स्टॉल लगाकर अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन करने कहा। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी की भी समीक्षा की और अब तक कुल स्वीकृत आवास, पूर्ण आवास और अप्रारंभ आवासों की जानकारी ली। कलेक्टर मिश्रा ने अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कर आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

    बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित जन औषधि केन्द्रों की स्थिति, दवाईयों की उपलब्धता, मासिक आय की जानकारी ली और निविदा प्रक्रिया के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि निविदा प्रक्रिया राज्य स्तर से होनी है, जो प्रक्रियाधानी है। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरण, आय, जाति, निवास, आश्रम-छात्रावासों में दर्ज बच्चों की संख्या आदि की भी समीक्षा की।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..

    March 31, 2026

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……

    March 31, 2026

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन….

    March 31, 2026

    केआईटीजी 2026 (सातवां दिन राउंडअप) : झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता…

    March 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….

    March 31, 2026

    पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……

    March 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.