Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»18 लाख ईंटों से इस मुस्लिम देश में बन रहा हिंदू मंदिर, मन मोह लेंगी नई तस्वीरें; इस दिन उद्घाटन…
    देश

    18 लाख ईंटों से इस मुस्लिम देश में बन रहा हिंदू मंदिर, मन मोह लेंगी नई तस्वीरें; इस दिन उद्घाटन…

    By February 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    18 लाख ईंटों से इस मुस्लिम देश में बन रहा हिंदू मंदिर, मन मोह लेंगी नई तस्वीरें; इस दिन उद्घाटन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पहली बार इस मुस्लिम देश में एक भव्य हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो रहा है।

    अधिकारियों द्वारा जारी तस्वीरों में मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। 700 करोड़ रुपये की लागत से 5.4 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर बन रहे इस हिंदू मंदिर का उद्घाटन इसी महीने होगा।

    हम बात कर रहे हैं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बन रहे बीएपीएस हिंदू मंदिर (BAPS Hindu Mandir) की।

    अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के कुछ सप्ताह बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी में एक और महत्वपूर्ण मंदिर का उद्घाटन करने के लिए तैयार हैं।

    राजधानी के अबू मुरीखा क्षेत्र में स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर, संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदू मंदिर है। इसके अलावा, यह भारत के बाहर सबसे बड़े और सबसे शानदार हिंदू मंदिरों में से एक होगा।

    साथ ही यह पश्चिम एशिया में भी सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा।

    मंदिर के आर्किटेक्चर की बात करें तो इसमें संयुक्त अरब अमीरात के प्रत्येक अमीरात का प्रतिनिधित्व करने वाले सात शिखरों के साथ डिजाइन किए गए गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर की बड़ी दीवार को शामिल किया गया है।

    मंदिर को बनाने में 40,000 घन मीटर संगमरमर, 1,80,000 घन मीटर बलुआ पत्थर और 18 लाख से अधिक ईंटें इस्तेमाल की जा रही हैं।

    पिछले तीन वर्षों के दौरान, राजस्थान और गुजरात के 2,000 से अधिक कारीगरों ने मंदिर के लिए सफेद संगमरमर के 402 स्तंभों को तराशा है। वहीं संगमरमर इटली के मैसेडोनिया से आया है।

    मंदिर परिसर के अंदर एक बड़ा एम्फीथिएटर, एक गैलरी, एक लाइब्रेरी, एक फूड कोर्ट, एक मजलिस, 5,000 लोगों की क्षमता वाले दो कम्युनिटी हॉल, गार्डन और बच्चों के खेलने के क्षेत्र शामिल हैं।

    मंदिर की डिजाइन वैदिक वास्तुकला और मूर्तियों से प्रेरित है। इस मंदिर के लिए भारत में कारीगरों ने कई मूर्तियां और नक्काशी तैयार की है जिन्हें बाद में अबू धाबी भेजा गया।

    मंदिर एक आकर्षक आध्यात्मिक स्थल होगा। भारतीय राजदूत ने बताया कि अबू धाबी के बाहरी इलाके में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थापित यह मंदिर हमारे पूर्वजों-महात्मा गांधी और शेख जायद की आकांक्षा के अनुसार शांति और सहिष्णुता की स्थायी परंपरा का प्रमाण होगा।

    राजदूत की घोषणा के अनुरूप मंदिर के उद्घाटन से पहले इसकी स्थापत्य कला की एक झलक पाने के लिए 42 देशों के राजदूतों के लिए सोमवार को पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    अपने स्वागत भाषण में, राजदूत सुधीर ने मंदिर निर्माण पूरा होने पर अपना उत्साह साझा किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह असंभव लग रहा था, लेकिन सपना सचमुच हकीकत बन गया है।’’

    बीएपीएस हिंदू मंदिर परियोजना के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने अपने मुख्य भाषण में, मंदिर के ऐतिहासिक महत्व, निर्माण प्रक्रिया और इसके वैश्विक प्रभाव के बारे में जानकारी दी।

    उन्होंने अंतर-धार्मिक और अंतर-सांस्कृतिक सद्भाव के एक शक्तिशाली आधार के रूप में मंदिर की भूमिका पर जोर दिया और यूएई तथा भारतीय नेतृत्व दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.