Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में अपने नॉर्मल डेट से 16 दिन पहले ही मानसून की दस्तक दे, आज 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में अपने नॉर्मल डेट से 16 दिन पहले ही मानसून की दस्तक दे, आज 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    News DeskBy News DeskMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में अपने नॉर्मल डेट से 16 दिन पहले ही मानसून की दस्तक दे, आज 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    छत्तीसगढ़ में मानसून की समय से पहले दस्तक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में बीते सप्ताहभर से लगातार बारिश हो रही है। रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में देर रात से सुबह तक तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
    ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

    मौसम विभाग ने रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
    बारिश की रफ्तार हो सकती है धीमी

    मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले सप्ताह से जारी तेज बारिश की गति में अब कमी आने की संभावना है। आज शाम को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस साल मानसून सामान्य समय से 16 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में दाखिल हो गया है।
    दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा बारिश

    प्रदेश में मई महीने में सामान्य से कई गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है। दंतेवाड़ा में रिकॉर्डतोड़ 2788% ज्यादा बारिश हुई है। यह पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 29 में से केवल चार जिलों में ही औसत से कम बारिश हुई है, जबकि 24 जिलों में औसत से काफी अधिक वर्षा हो चुकी है। गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आंकड़े अब तक नहीं आए हैं।
    बस्तर संभाग फिर भीगेगा

    बस्तर संभाग के सभी जिलों में आज कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
    बारिश की गति में उतार-चढ़ाव

    बीते छह दिनों में बारिश की तीव्रता में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है:

        शनिवार: 12 इलाकों में बारिश
        रविवार: 50+ इलाकों में वर्षा
        सोमवार: 17 इलाकों तक सीमित
        मंगलवार: 27 इलाकों में बारिश
        बुधवार: 74 स्थानों पर बौछारें
        गुरुवार: 27 स्थानों पर वर्षा
        शुक्रवार: 25 स्थानों पर कम से कम 10 मिमी बारिश

    तापमान का हाल

    पिछले 24 घंटे में मुंगेली में सबसे अधिक तापमान 38.6°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 23.0°C पेंड्रा में रहा। बारिश और बादलों की मौजूदगी से तापमान में और गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

    छत्तीसगढ़ के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

    News Desk

    Related Posts

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना…..

    March 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.