Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पीएम जनमन योजना का कमाल, रोशन हुए बैगा आदिवासी बहुल गांव
    छत्तीसगढ़

    पीएम जनमन योजना का कमाल, रोशन हुए बैगा आदिवासी बहुल गांव

    News DeskBy News DeskJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम जनमन योजना का कमाल, रोशन हुए बैगा आदिवासी बहुल गांव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रात में भी पढ़ाई कर रहे बैगा आदिवासी बच्चे, दूर हुई बाधा  

    बिलासपुर,

    प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) अंतर्गत जिले के कोटा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्रामों – सरगोड़ एवं चिखलाडबरी के विशेष जनजाति समूह बैगा परिवारों को सौर संयंत्रों के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। शासकीय योजनाओं का लाभ अब दूरस्थ आदिवासी अंचलों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शासन-प्रशासन ने बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर जनजातीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की नींव रखी है।

    इन क्षेत्रों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीव्हीटीजी) से जुड़े  61 बैगा जनजाति परिवार, 123 आदिवासी परिवार एवं 25 अन्य परिवार/घरों को जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में डीएमएफ मद से स्वीकृत राशि रु 222.6 लाख की लागत से ऑफग्रिड सौर सयत्रों के माध्यम से विद्युतीकरण कर प्रकाश व्यवस्था का कार्य 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। कोटा ब्लाक के ग्रामीण खासकर बैगा जनजाति एवं अन्य लोग प्रकाश व्यवस्था का लाभ ले रहे है।

                इस  क्रम में ग्राम सरगोड़ के मजराटोला, इमलीपारा, स्कूलपारा, डिपरापारा, धनुहारपारा में कुल 24 किलोवॉट क्षमता के सौर संयत्र स्थापना का समस्त कार्य  एवं ग्राम चिखलाडबरी के मजराटोला बेल्हाकछार, कटेलीपारा, स्कूलपारा, सौंतापारा-01 तथा सौतापारा-02 में सौर संयत्र स्थापना का समस्त कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार चिखलाडबरी में कुल 23.7 किलोवॉट क्षमता के सौर संयंत्र एवं स्थापित कर पॉवर डिस्ट्रिव्यूशन नेटवर्क के माध्यम से बैगा जनजाति, आदिवासी एवं अन्य घरों में प्रकाश व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाईट के माध्यम से गली मोहल्ले में पथ प्रकाश व्यवस्था की गई है। प्रत्येक घरों में भी 05 लाईट, 01 साकेट की व्यवस्था की गई है जिससे ग्रामवासियों को रात्रि में सौर संयंत्र के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो रही है। ग्रामीण सूर्यास्त के पश्चात अपने दैनिक जीवन के कार्याें, महिलाएं सिलाई बुनाई एवं अन्य घरेलू कार्य एवं बच्चे बिना किसी रूकावट के पढ़ाई-लिखाई रहे है। गांवों की सड़कों में स्ट्रीट लाईट लगने से ग्रामवासी कीड़े-मकोडे़ एवं जंगली जानवरों से अब बिना डरे आवागमन कर रहे है।

    News Desk

    Related Posts

    असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त….

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात…..

    March 31, 2026

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…..

    March 31, 2026

    चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक….

    March 30, 2026

    तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही से छत्तीसगढ़ बना आवास निर्माण का मॉडल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    March 30, 2026

    रायपुरवासियों की बड़ी मांग पूरी, एक्सप्रेस-वे पर फुण्डहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87.53 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी…..

    March 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त….

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात…..

    March 31, 2026

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…..

    March 31, 2026

    चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक….

    March 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.