Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»आतंकी हमले, ढहा शेयर बजार, नतीजों के बीच हिंसा का डर; यह कैसा चुनाव करा रहा पाकिस्तान
    विदेश

    आतंकी हमले, ढहा शेयर बजार, नतीजों के बीच हिंसा का डर; यह कैसा चुनाव करा रहा पाकिस्तान

    By February 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आतंकी हमले, ढहा शेयर बजार, नतीजों के बीच हिंसा का डर; यह कैसा चुनाव करा रहा पाकिस्तान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गले तक कर्ज में डूबे पाकिस्तान में ऐसे वक्त पर चुनाव हो रहा है जब जनता में खौफ है।

    चरमरा चुके सियासी ताने-बाने के बीच पाकिस्तान में इस बात का डर है कि कहीं चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा न भड़क जाए।

    पाकिस्तान में गुरुवार को हुए चुनाव के दौरान आतंकी हमले हुए। इस हमले में 10 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 12 लोग मारे गए।

    इसके अलावा सरकारी बलों ने मतदान को बाधित करने के उद्देश्य से किए गए 51 आतंकवादी हमलों को नाकाम कर दिया। इनमें ज्यादातर हमले खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में हुए।

    ढहा पाकिस्तानी शेयर बाजार
    पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने धांधली, छिटपुट हिंसा और देशभर में मोबाइल फोन सेवा बंद होने के आरोपों के बीच हुए मतदान के समाप्त होने के 10 घंटे से अधिक समय बाद शुक्रवार देर रात चुनावों के नतीजों की घोषणा करनी शुरू की।

    जिसके बाद पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क केएसई-100 सूचकांक शुक्रवार को 1,700 अंक नीचे चला गया। इसकी वजह चुनाव परिणामों की घोषणा में हो रही देरी और किसी एक दल को बहुमत न मिलना माना जा रहा है।

    पीएसएक्स वेबसाइट ने कहा कि शुक्रवार को कारोबार शुरू होने के तुरंत बाद सूचकांक 2,278 अंक गिर गया। इसके बाद यह थोड़ा संभला और दोपहर तक 1,720.27 अंक या 2.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,143.87 के पिछले बंद स्तर से 62,423.60 अंक पर पहुंच गया।

    हो सकती है हिंसा
    मौजूदा वक्त में पाकिस्तान में किसी पार्टी को बहुमत नहीं दिख रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यदि कहीं चुनाव के नतीजे किसी पार्टी के मन मुताबिक नहीं हुए तो कत्ले-आम मच जाएगा।

    मतदान के दौरान देश भर में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं के बाधित होने से राजनीतिक दल परेशान हो गए और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह पैदा कर रहे हैं।

    पाक मीडिया ने उनके हवाले से कहा है कि पार्टियां आशंकित हैं कि चुनाव तो सिर्फ बहाना है और जीतेगा तो सिर्फ सेना का पिट्ठू ही। पाक मीडिया की रिपोर्ट है कि सेना का पूरा सपोर्ट नवाज शरीफ के साथ है। इसलिए उनके जीतने की पूरी संभावना है।

    दरअसल, पाकिस्तान में हमेशा से सत्ता पर बैठे राजनीतिक पार्टियों पर सेना का प्रभाव रहा है। इमरान खान ने 2018 में प्रधानमंत्री पद संभाला था।

    ऐसा दावा किया जाता है कि इमरान को गद्दी तब मिल पाई थी क्योंकि तत्कालीन सेना चीफ कमर जावेद बाजवा का हाथ उनके सिर पर था।

    हालांकि कार्यकाल पूरा होने से पहले ही बाजवा और इमरान में बिगड़ गई और इमरान को अपनी गद्दी से हाथ धोना पड़ा। अब बाजवा की जगह असीम मुनीर आ चुके हैं।

    सेना प्रमुख तो बदल गया लेकिन, पाकिस्तान में हालात नहीं बदले। पाकिस्तानी मीडिया लगातार दावा करता रहा है कि इस बार जनता का पूर्ण समर्थन नवाज शरीफ के साथ है।

    हालांकि सच्चाई इसके ठीक उलट है। जनता का साथ हो या न हो लेकिन, सेना इस बार नवाज शरीफ के सिर पर हाथ रखे हुए है और दूसरी तरफ सेना पर उंगली उठाने वाले इमरान खान जेल में बंद हैं।

    चुनाव के दौरान पूरे दिन न फोन चला न इंटरनेट
    जियो टीवी की रिपोर्ट है कि देशभर के 95 हजार से ज्यादा केंद्रों में वोटों की गिनती चल रही है। चुनाव के दौरान सबसे बड़ा झोल यह रहा कि 8 फरवरी को चुनाव के दौरान पूरे देश में न मोबाइल चला और न ही इंटरनेट सेवा।

    आम चुनावों में इस व्यवधान के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा को एक पत्र भी लिखा। राजनीतिक दलों ने चिंता जताई कि चुनाव के नाम पर देश की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है।

    लोग अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियों ने इस कार्य के पीछे सेना और नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन की मिलीभगत की आशंका जताई है।

    चुनाव के दिन ही आतंकी हमला
    पाकिस्तान में चुनाव के दौरान ही आतंकवादी हमला हुआ है।

    चुनाव के दिन देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। बलूचिस्तान में आज दो बम धमाके हुए। इस आतंकवादी हमले में 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

    मतदान केंद्रों में भारी झोल
    पाकिस्तान में मतदान के दौरान भी कई केंद्रों में भारी झोल देखने को मिला। पीटीआई ने आरोप लगाया कि उनके गढ़ों वाले मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे तक भी मतदान शुरू नहीं हो पाया था।

    जबकि वोटिंग टाइम सुबह 8 बजे निर्धारित था। लोगों को वोट नहीं देने दिया। इसके अलावा पार्टी ने आरोप लगाया कि कई जगह लोग बिना वोट के ही घर चले गए।

    इस आधार पर पीटीआई ने चुनाव आयोग से मतदान का समय बढ़ाने का अनुरोध किया था लेकिन, आयोग ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……

    March 20, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….

    March 20, 2026

    21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..

    March 20, 2026

    तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….

    March 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.