Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP NEWS: धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, सीएम डॉ. यादव ने किए 443 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…
    मध्यप्रदेश

    MP NEWS: धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, सीएम डॉ. यादव ने किए 443 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP NEWS: धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, सीएम डॉ. यादव ने किए 443 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अमरकंटक के पर्यटन विकास में नये आयाम जोड़े जायेंगे। उन्होंने कहा कि अमरकंटक धार्मिक एवं पर्यटन के लिए विश्व प्रसिद्ध है यह त्रिवेणी नर्मदा, सोन एवं जोहिला का मायका है, मध्यप्रदेश सरकार नर्मदा परिक्रमा पथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिये संकल्पबद्ध है। इसके तहत घाटों का विकास, अन्न क्षेत्र का विकास और वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। नदियां हमारी समृद्धि का माध्यम हैं और नर्मदा परिक्रमा के तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिये भवन बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अनूपपुर का 13 करोड़ की राशि से निर्मित रामसेतु ऋषिकेश में बने सेतु की याद दिलाता है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को अनूपपुर जिले के कोतमा में आयोजित हरियाली से खुशहाली का नया परिवेश कार्यक्रम में अमृत हरित महाअभियान तथा हितग्राही सम्मेलन को रीवा से वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोतमा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में रिमोट का बटन दबाकर 443.31 करोड़ रुपए की लागत वाले 114 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नीट एण्ड जेईई कोचिंग, अमरकंटक में नर्मदा नदी पर प्रसाद योजना के तहत राम घाट पर बनाए गए रामसेतु का लोकार्पण किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य और केन्द्र की सरकार प्रदेश में धार्मिक एवं आस्था वाले तीर्थ स्थानों का लगातार विकास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम की तर्ज पर 2800 करोड़ की लागत से चित्रकूट धाम का भी विकास किया जाएगा। राज्य और केंद्र की सरकार 1450 किलोमीटर लंबा राम वन गमन पथ तैयार करने पर कार्य कर रही है। बदलते दौर के मध्यप्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनूपपुर जिले में नीट एवं जेईई की नि:शुल्क प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए 84 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस की शुरुआत एक अभिनव और अनुकरणीय पहल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनूपपुर के लोगों को स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़क सुविधा और युवाओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी। अनूपपुर में नए केंद्रीय विद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज सोन बैराज का भूमि-पूजन हुआ है, इससे सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। शीघ्र ही लगभग 13 करोड़ की लागत से इनडोर स्टेडियम और स्टेडियम तैयार किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को गुरुपूर्णिमा की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि आगामी 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों को साईकल वितरण तथा शिक्षा संस्थानों का लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से प्रदेश सरकार किसान, महिला, युवा, गरीब के जीवन को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में महिलाओं को शासकीय सेवाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की पात्र हितग्राहियों को रक्षाबंधन से पहले अतिरिक्त 250 रुपए शगुन के रूप में मिलेंगे। दीपावली के बाद भाई दूज से लाडली बहनों को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार संकल्प पूरा करते हुए 2028 तक 3000 रुपए बहनों के खातों में भेजेगी। इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती और लोकमाता अहिल्या बाई का स्मरण करते हुए कहा कि इनकी अद्भुत प्रशासन क्षमता आज भी हम सब का मार्गदर्शन कर रही है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के 2 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 52 हजार रुपए हो गई है। प्रदेश सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाई में असुविधा न हो, इसके लिए समय पर पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराने का काम किया है। आगामी दिनों में गणवेश, स्कूटी, साईकल का भी वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विद्यार्थियों को साईकिलों का वितरण किया जाएगा। सांदीपनि विद्यालय के रूप में हमारी शिक्षा व्यवस्था को एक अनुपम सौगात मिल रही है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं। प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई रकवे का विस्तार, गौसंवर्धन बोर्ड के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए दुधारू पशु-पालन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे प्रदेश में दुग्ध उत्पादन भी बढेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारी की 9 साल से अटकी पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मंजूरी दी गई है। लगभग 2 लाख नए शासकीय पदों पर भर्ती की संभावना बनेगी। इसी के साथ प्रदेश स्तर पर एक लाख पदों के लिए नई भर्तियों का अभियान चल रहा है।

    राज्य सरकार ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वालों को राहगीर योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की है। प्रदेश के गरीब जरूरतमंदों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देहदान करना मानवता के प्रति संवेदना का प्रतीक है। देहदान करने से मानव अमर हो जाता है। प्रदेश सरकार ने देहदान करने वाले व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर देने का निर्णय लिया है

    वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है, प्रदेश में औद्योगीकरण तथा धार्मिक स्थलो का विकास किया जा रहा है, इससे युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार विरासत से विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। जिले में नई औद्योगिक कंपनियों ने अपने काम शुरू कर दिए हैं।

    कार्यक्रम में अध्यक्ष राज्य कोल विकास प्राधिकरण श्री रामलाल रौतेल, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रीति रमेश सिंह सहित नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के अध्यक्ष, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    रतलाम में फरमान जारी: लव मैरिज और भागकर शादी वालों पर हुक्का-पानी पर रोक, 6 मामलों में कार्रवाई

    January 28, 2026

    चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझती गर्भवती को बचाया, आरक्षक नीतू रावत को मिला विशेष सम्मान

    January 28, 2026

    मध्य प्रदेश में प्रमोशन आरक्षण पर बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    January 28, 2026

    TEXMAS मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कपड़ा व्यापारियों से व्यापार और निवेश को लेकर की अहम चर्चा…

    July 14, 2025

    सीएम डॉ. मोहन यादव की शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम से मुलाकात, एमिरेट्स एयरलाइंस संग एविएशन सहयोग पर हुई चर्चा….

    July 14, 2025

    JITO प्रतिनिधियों से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेश व तकनीकी सहयोग को लेकर साझा किया मध्यप्रदेश का विजन….

    July 14, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ…..

    January 28, 2026

    राष्ट्रीय जनजाति आयोग जनजातीय समुदायों का करती है संरक्षण और संवर्धन: डॉ. आशा लकड़ा….

    January 28, 2026

    बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं द्रौपती बांधे बनी लखपति दीदी: प्रतिमाह कमा रहीं 50 हजार रूपए….

    January 28, 2026

    सड़क सुरक्षा, ब्लैक स्पॉट सुधार, साइनेज, सोलर आरपीएम, सोलर स्टड, मिडियन मार्कर एवं सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी….

    January 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.