Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»US में उजड़ गया हंसता-खेलता भारतीय परिवार, 17 करोड़ के बंगले में खून से लथपथ शरीर पर गोलियों के निशान…
    विदेश

    US में उजड़ गया हंसता-खेलता भारतीय परिवार, 17 करोड़ के बंगले में खून से लथपथ शरीर पर गोलियों के निशान…

    By February 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    US में उजड़ गया हंसता-खेलता भारतीय परिवार, 17 करोड़ के बंगले में खून से लथपथ शरीर पर गोलियों के निशान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के एक दंपत्ति की संदिग्ध हालत में उनके ही आलीशान बंगले में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है।

    इस दंपत्ति के साथ उनके चार वर्षीय जुड़वां बच्चे भी मृत पाए गए हैं। इन सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। लाश खून से लथपथ थी। यह परिवार केरल का मूल निवासी है।

    मृतकों की पहचान 42 वर्षीय आनंद सुजीत हेनरी, उनकी 40 वर्षीय पत्नी एलिस प्रियंका और उनके 4 वर्षीय जुड़वां बच्चे नूह और नीथन के रूप में की गई है।

    जब एक पारिवारिक मित्र ने पुलिस में शिकायत की और सहायता मांगी तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर से ये लाशें बरामद कीं। पारिवारिक मित्र ने पुलिस में शिकायत की थी कि आनंद के घर पर कोई भी कॉल नहीं उठा रहा है, इसलिए मदद की जाए।

    जब पुलिस वहां मदद करने पहुंची तो भारतीय-अमेरिकी दंपत्ति आनंद और ऐलिस बाथरूम के अंदर मृत पाए गए। उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे।

    उनके जुड़वां बच्चे एक बेडरूम में मृत पाए गए। पुलिस इन सभी की मौत के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस के मुताबिक यह सुसाइड या मर्डर दोनों हो सकता है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो घर अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने घर के चारों तरफ तलाशी ली तो उन्हें घर में जबरन एंट्री के कोई निशान नहीं मिले।  

    जब घर की एक खिड़की खुली मिली तो उसके सहारे पुलिस अंदर घुस सकी। अंदर जाकर देखा तो एक अधेड़ युवा और एक महिला बाथरूम में मृत मिले। दो बच्चे भी घर में मृत अवस्था में मिले।

    पुलिस के मुताबिक, बाथरूम से 9 एमएम की एक पिस्तौल और एक लोडेड मैगजीन बरामद की गई है। रिकॉर्ड से पता चलता है कि दंपत्ति ने 2020 में 17.43 करोड़ रुपये में आलीशान बंगला खरीदा था।

    पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कहा है कि यह मामला सुसाइड या मर्डर का हो सकता है। पुलिस दोनों ही एंगल से थछानबीन कर रही है लेकिन घर की खुली खिड़की किसी साजिश का इशारा कर रही है। इसलिए पुलिस ने बाहरी हमले की आशंका से इनकार नहीं किया है।

    यह परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला है, जो पिछले नौ साल से अमेरिका में रह रहा था।

    आनंद पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उनकी पत्नी ऐलिस, एक सीनियर एनालिस्ट थी। दो साल पहले ही यह परिवार न्यू जर्सी से सैन मेटो काउंटी में शिफ्ट हुआ था।

    पड़ोसियों के मुताबिक, यह दंपत्ति मिलनसार और मेहनती था और अपने बच्चों के लानन-पालन के प्रति समर्पित था, जिसे पड़ोसियों से लेकर सहयोगी काफी पसंद करते थे।

    हालांकि, कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक इस दंपत्ति ने 2016 में तलाक की अर्जी दायर की थी लेकिन बाद में उसे अमल में नहीं लाया था।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026

    सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.