Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»किसने की INLD नेता नफे सिंह राठी की हत्या? हरियाणा पुलिस को मिले चार नाम…
    देश

    किसने की INLD नेता नफे सिंह राठी की हत्या? हरियाणा पुलिस को मिले चार नाम…

    By February 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किसने की INLD नेता नफे सिंह राठी की हत्या? हरियाणा पुलिस को मिले चार नाम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    INLD यानी इंडियन नेशनल लोकदल के हरियाणा चीफ नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में जांच जारी है।

    इसी बीच खबर है कि जांच के दौरान पुलिस ने FIR में चार लोगों का नाम शामिल किया है। राठी की रविवार को बहादुरगढ़ में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

    इस घटना में पार्टी का एक और कार्यकर्ता भी मारा गया था।

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हरियाणा पुलिस ने राठी की हत्या के मामले में चार लोगों का नाम लिखा है। इनमें नरेश कौशि, रमेश राठी, सतीश राठी और राहुल शामिल हैं।

    राठी के बेटे जितेंद्र का कहना है कि पांच सालों से सुरक्षा की मांग की जा रही थी। उन्होंने सरकार पर भी इस मामले में आरोप लगाए हैं।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस मामले में शामिल एक भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

    खट्टर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘इनेलो के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी और श्री जय किशन के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। शोकाकुल परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, इस कठिन समय में हम उनके साथ हैं।’

    इनेलो नेता अभय चौटाला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राठी और उनके साथ जा रहे एक पार्टी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    उन्होंने बताया कि राठी द्वारा सुरक्षा के लिए रखे गए तीन निजी बंदूकधारी भी इस हमले में घायल हो गए। चौटाला ने कहा, ‘राठी को पुलिस की कोई सुरक्षा नहीं दी गई थी।’ 

    चौटाला बाद में बहादुरगढ़ के उस अस्पताल में पहुंचे जहां शवों को रखा गया था। वहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इस घटना की CBI से जांच कराने की मांग की।

    बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक राठी (67) एक SUV में जा रहे थे, रास्ते में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में कार सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया।

    चौटाला ने कहा, ‘राठी पर गोलियों की बौछार की गई।’ अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि राठी को गर्दन, पेट, रीढ़ की हड्डी और जांघ में चोटें आयी और उनका काफी खून बह गया था। राठी को 1996 और 2005 में दो बार बहादुरगढ़ से विधायक चुना गया था।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.