Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण….
    छत्तीसगढ़

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण….

    By January 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मंगलवार 20 जनवरी को नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 42 लाख 46 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी मौजूद रहेंगी।

    निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री देवांगन चारपारा कोहड़िया कोरबा से दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर 2.00 बजे दर्री जोन (फर्टिलाइजर बस्ती) पहुंचेंगे जहां वे वार्ड क्रमांक-51 अंतर्गत प्राथमिक शाला डांडपारा में नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। जिसकी लागत राशि 16.95 लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला स्याहीमुड़ी के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन राशि 16.95 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 59 में नीलगिरी बस्ती में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 21 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 59 अंतर्गत फर्टिलाइजर बस्ती में जय साहू के घर से मिथुन मंडल के घर तक एवं राजकुमार यादव के घर से राम साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 12 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 60 दर्रीखार क्रमांक 2 अंतर्गत प्राथमिक शाला ज्ञानज्योति तुलसी नगर में नवीन भवन निर्माण कार्य लागत 16.95 लाख रूपए की आधारशिला रखेंगे।

    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3ः00 बजे दर्री जोन (लाटा बस्ती वार्ड क्रमांक 56) आगमन एवं दर्री जोन अंतर्गत निम्नानुसार विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 55 सेमीपाली, नवापारा साहू घर के बगल में निर्माण कार्य 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 56 लाटा सांस्कृतिक मंत्र से नाथूराम घर होते हुए रामकला यादव घर सर्वमंगला ट्रांसफर्मर से दयाल सिंह घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य लागत 22.50 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 56 अंतर्गत आनंद विहार लाटा में मनहरण लाल साहू एवं रथराम निर्मलकर घर के पास सी.सी. रोड निर्माण लागत 5 लाख रूपए, वार्ड क्रं. 56 शक्ति नगर क्रमांक 01 अंतर्गत प्राथ. शाला अगारखार में नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 16.9़5 लाख रूपए, वार्ड क्रं. 67 बल्गीखार गिरधारी दुकान से स्कूल जूनापारा घर तक आर.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रं. 67 अंतर्गत माध्य. शाला बल्गीखार में नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 31.30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 58 अटल आवास से ट्रांसफार्मर एवं जीवन आशा हॉस्पिटल तक ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने कार्य लागत 29.64 लाख रूपए, वार्ड क्र. 55 दर्री सलिहाभांठा कमल तिवारी घर से राजपाल घर तक सलिहाभांठा शा. प्रायमरी स्कूल से बाबा घर तक, सुरईया घर से तेश प्रजापति घर एवं नागिनभांठा बाबा घर से संतोष घर तक ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने कार्य का लागत 20.21 लाख रूपए का भूमिपूजन करेंगे।

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे कटघोरा पहुंचेगे जहां वे मीरा टॉकिज के आगे अंबिकापुर रोड कटघोरा में पत्रकार संघ के सामुदायिक भवन लागत राशि रु. 13.00 लाख रूपए के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् वे शाम 5:30 बजे कटघोरा से रवाना होकर रात्रि 8ः00 बजे रायपुर पहुचेंगे।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.