Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को राष्ट्र निर्माता और सच्चा नागरिक बनाने की सशक्त कड़ी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा….
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को राष्ट्र निर्माता और सच्चा नागरिक बनाने की सशक्त कड़ी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा….

    By January 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को राष्ट्र निर्माता और सच्चा नागरिक बनाने की सशक्त कड़ी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: दाऊ कल्याण शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार में गुरुवार को 7 दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक श्री किरण सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिविर का उद्घाटन किया।

    इस राज्य स्तरीय शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राएं सहभागिता कर रहे हैं, जहां वे विविध प्रतियोगिताओं, गतिविधियों और प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक दायित्व का अनुभव प्राप्त करेंगे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को राष्ट्र निर्माता और सच्चा नागरिक बनाने की सशक्त कड़ी है। एनएसएस न केवल शिक्षा के साथ दायित्वबोध और कर्तव्यबोध विकसित करता है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा भी देता है।

    उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं केवल हार-जीत तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व और जिम्मेदार नागरिक बनने के गुण भी सिखाती हैं।मंत्री श्री वर्मा ने बताया कि वे स्वयं इस महाविद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं और आज अतिथि के रूप में यहां आना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महाविद्यालय के लिए नए भवन निर्माण हेतु 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

    विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि एनएसएस छात्रों में देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और अनुशासन की भावना विकसित करता है। इस शिविर के माध्यम से विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों को एक-दूसरे से सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से शिविर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, डॉ. सनम जांगड़े, श्री प्रमोद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.