Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राजनांदगांव जिले में उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज…..
    छत्तीसगढ़

    राजनांदगांव जिले में उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज…..

    By January 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजनांदगांव जिले में उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: राजनांदगांव जिले में 77वां गणतंत्र दिवस अपूर्व उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश वाचन किया गया।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

    उसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने खुशी और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड की टुकड़ियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर श्रद्धांजलि और सम्मान अर्पित किया गया।

    भव्य परेड का प्रदर्शन

    परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर ने किया तथा उपनिरीक्षक श्री राकेश पटेल ने टू-आईसी का दायित्व निभाया। परेड में 14 प्लाटून ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड में 40वीं बटालियन आईटीबीपी,8वीं बटालियन सीएएफ,पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पुरुष एवं महिला), जिला पुलिस बल (महिला), नगर सेना महिला, दिग्विजय महाविद्यालय नेवल, पुरुष एवं महिला, कमलादेवी महाविद्यालय, स्टेट स्कूल (बालक-बालिका), बसंतपुर शासकीय विद्यालय और एमएलबी स्काउट-गाइड ने हिस्सा लिया।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

    मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

    विभिन्न विद्यालयों के 390 विद्यार्थियों ने व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य प्रस्तुतियों में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उ.मा.विद्यालय प्रथम स्थान, प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ द्वितीय स्थान और महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श कन्या उ.मा.विद्यालय को तृतीय स्थान मिला। समारोह में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई, जिसमें जिले के 13 विभागों ने शासन की योजनाओं को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

    झांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृषि विभाग, द्वितीय स्थान वन विभाग और तृतीय स्थान जिला पंचायत को मिला। परेड प्रतियोगिता में आर्म्स प्लाटून को प्रथम  पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) और द्वितीय स्थान 40वीं बटालियन आईटीबीपी को मिला। इसी तरह अनआर्म्स प्लाटून वर्ग में प्रथम स्थान दिग्विजय महाविद्यालय (महिला) और द्वितीय स्थान दिग्विजय महाविद्यालय (पुरुष) को मिला। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    Related Posts

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.