Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»टोपी, टी-शर्ट, टाइट ड्रेस पहनी तो नहीं मिलेगी एंट्री: अबू धाबी का हिन्दू मंदिर आमजन के लिए खुला: जानें- क्या-क्या बैन…
    विदेश

    टोपी, टी-शर्ट, टाइट ड्रेस पहनी तो नहीं मिलेगी एंट्री: अबू धाबी का हिन्दू मंदिर आमजन के लिए खुला: जानें- क्या-क्या बैन…

    By March 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टोपी, टी-शर्ट, टाइट ड्रेस पहनी तो नहीं मिलेगी एंट्री: अबू धाबी का हिन्दू मंदिर आमजन के लिए खुला: जानें- क्या-क्या बैन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर को शुक्रवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 फरवरी को पत्थर से निर्मित अबू धाबी के इस पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था।

    मंदिर प्रबंधन ने अपनी वेबसाइट पर मंदिर में आने वाले भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें ड्रेस कोड से लेकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के नियम बताए गए हैं।

    मंदिर की वेबसाइट पर बताए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, टी-शर्ट, टोपी और टाइट फिटिंग ड्रेस पहनकर आने वालों को मंदिर में एंट्री नहीं दी जाएगी।

    गाइडलाइंस में कहा गया है कि श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले गर्दन, कोहनी और टखनों के बीच के शरीर के क्षेत्र को ढककर रखना होगा।

    गाइडलाइंस में कहा गया है, “टोपी, टी-शर्ट और आपत्तिजनक डिजाइन वाले अन्य कपड़ों की अनुमति नहीं है। जालीदार या आर-पार दिखने वाले और टाइट-फिटिंग कपड़े न पहनें।”

    गाइडलाइंस में मंदिर प्रांगण में पालतु पशुओं को भी प्रवेश नहीं देने की बात कही गई है। इसके अलावा मंदिर परिसर में बाहरी भोजन और पेय की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, मंदिर परिसर के भीतर ड्रोन कैमरे या ड्रोन सख्त वर्जित हैं। गाइडलाइंस के मुताबिक मंगलवार से रविवार तक मंदिर सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। हरेक सोमवार को मंदिर आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।

    यह मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। मंदिर के लिए जमीन यूएई सरकार ने दान में दी है।

    इस मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। इसी तरह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया है।

    मंदिर में स्वंयसेवक उमेश राजा के अनुसार, 20 हजार टन से अधिक चूना पत्थर के टुकड़ों को राजस्थान में तराशा गया और 700 कंटेनर में अबू धाबी लाया गया।

    बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रतीक्षा समाप्त हुई! अबू धाबी मंदिर को अब सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।’’

    इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि मंदिर सोमवार को छोड़कर सभी दिन सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खुला रहेगा।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.