Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»इजरायल के युद्धकालीन मंत्रिमंडल में खींचतान, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मंत्री को लगाई फटकार…
    विदेश

    इजरायल के युद्धकालीन मंत्रिमंडल में खींचतान, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मंत्री को लगाई फटकार…

    By March 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल के युद्धकालीन मंत्रिमंडल में खींचतान, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मंत्री को लगाई फटकार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल के एक शीर्ष कैबिनेट मंत्री के अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए रविवार को वाशिंगटन रवाना होने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें फटकार लगाई।

    एक इजरायली अधिकारी ने यह जानकारी दी। हमास के साथ युद्ध के लगभग पांच महीने बाद इजरायल की युद्धकालीन सरकार में यह बढ़ती खींचतान के संकेत है।

    नेतन्याहू के मध्यमार्गी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बेनी गेंट्ज पिछले साल सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के बाद युद्ध के शुरुआती दिनों में नेतन्याहू की सरकार में शामिल हुए थे।

    उनकी अमेरिकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच गाजा में फलस्तीनी लोगों की पीड़ा को कम करने के तरीके पर गहरी असहमति है। 

    मिस्र में गाजा संघर्ष विराम के लिए बातचीत चल रही थी, लेकिन इजरायली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इजरायल ने कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा क्योंकि नेतन्याहू को दो सवालों पर हमास से जवाब नहीं मिला है।

    इजरायली मीडिया के अनुसार, जीवित बंधकों और हमास द्वारा प्रत्येक बंधक के बदले में मांगे जाने वाले फलस्तीनी कैदियों की संख्या की एक सूची है।

    अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों को उम्मीद है कि 10 मार्च के आसपास मुस्लिमों का पवित्र महीना रमजान शुरू होने से पहले कोई समझौता हो जाएगा।

    पिछले सप्ताह ट्रकों से खाना लेने की कोशिश कर रहे दर्जनों फलस्तीनियों के मारे जाने के बाद शनिवार को अमेरिका ने गाजा में हवाई मार्ग से राहत सामग्री गिराई।

    नेतन्याहू के कट्टरपंथियों के बाहुल्य वाले मंत्रिमंडल के कारण क्षेत्र में अमेरिकी प्राथमिकताएं तेजी से बाधित हो रही हैं। 

    नेतन्याहू सरकार में कट्टर राष्ट्रवादियों का प्रभुत्व है। गेंट्ज की अधिक उदार पार्टी कभी-कभी नेतन्याहू के कट्टर सहयोगियों के मद्देनजर संतुलन बनाने का कार्य करती है।

    नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि गेंट्ज की यात्रा इजरायली प्रधानमंत्री की अनुमति के बिना हो रही है।

    उन्होंने कहा कि नेतन्याहू ने यात्रा के बारे में गेंट्ज के साथ ‘कठोर’ शब्दों में बातचीत की और उन्हें बताया कि देश में ‘सिर्फ एक प्रधानमंत्री’ है। एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि गेंट्ज ने नेतन्याहू को अमेरिका की यात्रा करने और उनके साथ संदेश साझा करने के अपने इरादे के बारे में सूचित किया था। 

    अधिकारी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य वाशिंगटन के साथ संबंधों को मजबूत करना, इजरायल के जमीनी अभियान के लिए समर्थन मांगना और गाजा में बंधक बनाकर रखे गए इजरायलियों की रिहाई पर जोर देना है।

    गेंट्ज की ‘नेशनल यूनिटी पार्टी’ के अनुसार वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात करेंगे।

    नेतन्याहू की सरकार अति-रूढ़िवादी यहूदियों की सैन्य भर्ती को व्यापक बनाने के लिए एक नए विधेयक को लेकर अदालत के आए आदेश से भी परेशान है जिनमें से कई को धार्मिक अध्ययन करने की छूट दी गई है।

    सात अक्टूबर से अब तक सैकड़ों इजरायली सैनिक मारे जा चुके हैं, और सेना सैनिकों की भर्ती करने की कोशिश कर रही है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.