Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»केजरीवाल को देख लोगों को बड़ी बोतल नजर आएगी, शराब घोटाले पर अमित शाह का तंज…
    देश

    केजरीवाल को देख लोगों को बड़ी बोतल नजर आएगी, शराब घोटाले पर अमित शाह का तंज…

    By May 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केजरीवाल को देख लोगों को बड़ी बोतल नजर आएगी, शराब घोटाले पर अमित शाह का तंज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    होम मिनिस्टर अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल के अंतरिम बेल पर निकल चुनाव प्रचार करने पर तंज कसा है।

    केजरीवाल के बाहर आने से INDIA अलायंस को फायदा हुआ है? इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि मैं एक वोटर के तौर पर कह सकता हूं कि केजरीवाल जहां-जहां जाएंगे, वहां लोगों को शराब घोटाला याद आएगा।

    कई लोगों को तो बड़ी बोतल दिखाई देगी। उन्होंने ANI को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर से केजरीवाल को मिली अंतरिम बेल पर बात की। अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। 

    उन्होंने कहा, ‘लेकिन उस फैसले को जिस तरह से आम आदमी पार्टी, कुछ मीडिया समूह और ज्यादातर पत्रकार को केजरीवाल की विजय मान रहे हैं। मैं ऐसा नहीं मानता।’

    होम मिनिस्टर ने कहा कि इनकी अर्जी सुप्रीम कोर्ट में थी कि मेरी गिरफ्तारी है गैरकानूनी है, जिसे अदालत ने नहीं माना। इसके बाद इन्होंने फिर से बेल की अर्जी दाखिल की, उसे भी खारिज कर दिया गया।

    फिर इनकी ओर से अंतरिम बेल दायर की गई, जिसे अदालत ने शर्तों के साथ मान लिया। यदि इन्हें अपने ऊपर इतना ही विश्वास है तो फिर सेशन कोर्ट में अर्जी डालें और मांग करें कि मेरे ऊपर लगे आरोप ही गलत हैं।

    अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि आप मुझे वोट दो, फिर मुझे कोई जेल नहीं भेजेगा। इस पर अमित शाह ने कहा कि इस पर उन जज साहब को सोचना है, जिन्होंने इनको बेल दिया। इससे बड़ी अवमानना अदालत की नहीं हो सकती।

    क्या कोर्ट किसी की जय या फिर पराजय के आधार पर निर्णय लेगा। केजरीवाल की यह बात देश के सुप्रीम कोर्ट के कामकाज पर भी बड़ी टिप्पणी है।

    होम मिनिस्टर ने इस दौरान कई और मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने आर्टिकल 370 पर सवाल उठानों को जवाब दिया कि ये लोग देखें कि आज श्रीनगर में पोलिंग ने रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे समझा जा सकता है कि आर्टिकल 370 हटने का क्या असर हुआ है।

    पहले चुनाव के बहिष्कार के नारे लगते थे। अब एक डंडा भी नहीं चला है और पूरे धैर्य के साथ वोटिंग हुई है। इससे पहले पता चलता है कि बदलाव हुआ है।

    पहली बार 40 फीसदी से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने मतदान किया। अब तक यह आंकड़ा 3 फीसदी से ज्यादा नहीं पहुंचा था। यह बताता है कि जनता में आत्मविश्वास आया है और उन्हें लगता है कि हम लोकतंत्र के साथ रह सकते हैं। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे…..

    March 24, 2026

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.