Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»इस डिफेंस कंपनी को मिल सकती है ₹7000 करोड़ की डील, रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा स्टॉक; जानिए डिटेल्स…
    देश

    इस डिफेंस कंपनी को मिल सकती है ₹7000 करोड़ की डील, रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा स्टॉक; जानिए डिटेल्स…

    By May 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस डिफेंस कंपनी को मिल सकती है ₹7000 करोड़ की डील, रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा स्टॉक; जानिए डिटेल्स…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीते कुछ दिनों से स्टॉक मार्केट में डिफेंस कंपनी के शेयर ताबड़तोड़ रिटर्न दे रहे हैं।

    इसमें सरकार का डिफेंस सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की योजना भी बड़ा कारण हो सकती है। इस लिस्ट में भारत डायनामिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd) भी शामिल है।

    बीते कुछ दिनों से भारत डायनामिक्स के शेयर BSE पर ताबड़तोड़ अपर सर्किट मार रहे हैं। कंपनी के शेयर हफ्ते की आखिरी कारोबार दिन यानी शुक्रवार को 17 पर्सेंट से अधिक तक चढ़ गए।

    हालांकि, यह डिफेंस स्टॉक शुक्रवार को 8.59 पर्सेंट की तेजी के साथ 1527.50 रुपये पर बंद हुए। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट अपग्रेड के लिए 7,000 करोड़ रुपये की डील मिल सकती है।

    7,000 करोड रुपये की मिल सकती है डील

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबर के अनुसार भारत डायनामिक्स लिमिटेड को तेजस mk1 अल्फा एयरक्राफ्ट के अपग्रेड का टेंडर मिल सकता है।

    भारतीय एयरफोर्स में शामिल होने वाली 150 तेजस एयरक्राफ्ट के फर्स्ट वेरिएंट के अपडेट का टेंडर निकला है। इसके लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड को 6,500 से 7,000 करोड रुपये की डील मिलने की संभावना है।

    हालांकि, दूसरी बड़ी डिफेंस कंपनियां भी इस डील की बड़ी दावेदार हैं। इस काम में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और BEL जैसी कंपनियां भी काम करने वाली हैं। इन कंपनियों को 5 से 6 साल में तेजस mk1 अल्फा एयरक्राफ्ट के अपग्रेड का कामकाज पूरा करना होगा।

    कुछ ऐसा रहा है शेयरों का परफॉर्मेंस

    अगर कंपनी के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 24 मई, शुक्रवार को कंपनी के स्टॉक 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1,650 रुपये के अपने 52 वीक हाई पर पहुंच गए।

    जबकि कंपनी के शेयरों का 52 वीक लो लेवल 450.50 रुपये है। बता दें कि भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर का 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों में स्टॉक स्प्लिट किया है।

    कंपनी के शेयर शुक्रवार को स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें कि इस डिफेंस कंपनी के शेयरों में पिछले 9 दिन में 70 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

    The post इस डिफेंस कंपनी को मिल सकती है ₹7000 करोड़ की डील, रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा स्टॉक; जानिए डिटेल्स… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.