Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»इस विधि से करें वट सावित्री की पूजा, नहीं लगेगा वैधव्य दोष, हरिद्वार के विद्वान से जानें कारण
    धर्म

    इस विधि से करें वट सावित्री की पूजा, नहीं लगेगा वैधव्य दोष, हरिद्वार के विद्वान से जानें कारण

    By June 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस विधि से करें वट सावित्री की पूजा, नहीं लगेगा वैधव्य दोष, हरिद्वार के विद्वान से जानें कारण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धार्मिक ग्रंथो के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत करने से पति की उम्र वट वृक्ष के समान लंबी हो जाती है. साथ ही जो महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति करना चाहती है उनके लिए भी यह व्रत बेहद ही लाभदायक होता हैं. साल 2024 में वट सावित्री व्रत 06 जून यानि गुरुवार को होगा. देश और दुनिया में रहने वाली सनातन धर्म की महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु और संतान की प्राप्ति के लिए पूरे विधि विधान के साथ करती हैं.वट सावित्री व्रत की कथा प्राचीन समय से जुड़ी हुई बताई जाती है. प्राचीन समय में सावित्री नाम की एक सुहागन महिला अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से भी वापस ले आई थी. यह पूरी घटना एक वट वृक्ष (बड़ का पेड़) के नीचे हुई थी इसलिए सुहागन महिलाएं वट सावित्री व्रत को पूरे विधि-विधान से करती हैं.

    ऐसे करें वट सावित्री की पूजा
    हरिद्वार के ज्योतिषी श्रीधर शास्त्री ने बताया कि वट सावित्री व्रत पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखे जाने वाला व्रत है. इस व्रत को करने से संतान सुख की प्राप्ति भी होती हैं. इस व्रत के करने से पति की आयु में वृद्धि होती है और उनकी सेहत अच्छी रहती है. वह बताते हैं कि वट सावित्री व्रत से एक दिन पहले ही व्रत की तैयारी करनी चाहिए और घर में साफ सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें जिससे घर का वातावरण शुद्ध रहे. वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष के नीचे आसन पर बैठकर पूजा करें और सफेद कच्चे धागे से वट वृक्ष की सात परिक्रमा यानी सात बार पेड़ पर घुमा कर लपेट दें.

    नहीं लगता वैधव्य दोष
    ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि इसके बाद वहां बैठकर सत्यवान और सावित्री की कथा को श्रद्धा पूर्वक श्रवण करें और बाद में आरती करके अपना व्रत पूरा करें. इस व्रत को करने से जहां महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है वहीं उन्हें संतान की प्राप्ति भी हो जाती है. कहा जाता है कि जैसे वट वृक्ष की लंबी आयु होती है वैसे ही वट सावित्री का व्रत करने वाली महिलाओं के प्रति की आयु भी वृक्ष के समान लंबी हो जाती है. ज्योतिषाचार्य श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि जो महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत पूरे विधि विधान के साथ करती हैं उन्हें वैधव्य (विधवा) का दोष नहीं लगता.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.