Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में पांच नक्सलियों ने पुलिस की नीतियों से हुए प्रभावित होकर किया सरेंडर, 17 लाख का था इनाम
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में पांच नक्सलियों ने पुलिस की नीतियों से हुए प्रभावित होकर किया सरेंडर, 17 लाख का था इनाम

    By June 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में पांच नक्सलियों ने पुलिस की नीतियों से हुए प्रभावित होकर किया सरेंडर, 17 लाख का था इनाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर/सुकमा.

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलोंं के बढ़ते दबाव और नए पुलिस कैंप खुलने से पांच नक्सलियोंं ने अपने संगठन को छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ने की इच्छा जताते हुए पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर करीब 17 लाख का इनाम था और ये सभी नक्सली अलग-अलग घटनाओं में भी शामिल थे।

    आत्मसमर्पण नक्सली नीति, नक्सली संगठन के पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी मेंं अलग-अलग पदों पर लंबे समय से काम कर रहे थे। सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित पाचों नक्सली जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में घटित बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। जिसमें टोण्डामरका मुठभेड़, सलातोंग मुठभेड़ और साकलेर मुठभेड़ प्रमुख रूप से हैं।

    पांच नक्सलियों पर था 17 लाख रुपये का इनाम
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलवाद से तंग आकर आठ लाख के इनामी पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 की सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर और पीपीसीएम मड़कम पांडू, पांच लाख के इनामी पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य व एरिया मेडिकल टीम प्रभारी एसीएम मडकम मासा, दो लाख के इनामी प्लाटून नम्बर 10 ‘बी’ सेक्शन कमाण्डर कोमरम दूला, एक लाख की इनामी महिला पीएलजीए बटालियन सदस्या रव्वा भीमे और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रेस टीम सदस्य व पार्टी सदस्य शेखर उर्फ मुका सोड़ी ने पुलिस के समक्ष बिना हथियार के सरेंडर कर दिया।

    कई बड़ी घटनाओं में रहा शामिल
    इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियोंं को पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों ने प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। पुलिस के अनुसार, मड़कम पांडू पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 का सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर और पीपीसीएम के रूप में काम कर रहा था। दिसंबर 2011 से फरवरी 2012 तक ग्राम कन्हाईपाड़ मिलिशिया सदस्य के रूप में काम किया। उसके बाद मार्च 2012 मार्च से 2016 तक पीएलजीए बटालियन सप्लाई टीम पीएलजीए सदस्य रहा। साल 2017 से अप्रैल 2024 तक पीएलजीए बटालियन सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम की कमान सौंपी गई। मड़कम पांडू टोण्डामरका मुठभेड़, दुरमा मुठभेड़, सलातोंग मुठभेड़ और साकलेर मुठभेड़ में शामिल रहा।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.