Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»जमीन घोटाले मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर एक्शन तेज
    राज्य

    जमीन घोटाले मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर एक्शन तेज

    By June 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जमीन घोटाले मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर एक्शन तेज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने रांची स्थित पीएमएल की विशेष अदालत में झामुमो नेता अंतु तिर्की सहित दस आरोपितों के विरुद्ध शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल की है। ईडी ने कोर्ट में बताया है कि सभी आरोपितों ने आपसी मिलीभगत से जमीन के मूल दस्तावेज में हेराफेरी कर प्रतिबंधित श्रेणी की जमीन को प्रतिबंध मुक्त किया। इसके बदले में भारी मात्रा में रुपयों के भी लेन-देन किया।

    ईडी ने रांची के सदर थाने में एक जून 2023 को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अपने यहां दर्ज ईसीआइआर में यह चार्जशीट की है। इसी ईसीआइआर में अनुसंधान के क्रम में ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था।

    ईडी ने चार्जशीट में इसका जिक्र किया है और कोर्ट में बताया है कि गत वर्ष 13 अप्रैल 2023 को एक आरोपित सद्दाम हुसैन के ठिकाने से 1940 का डीड नंबर 3985 बरामद हुआ था। यह डीड 6.34 एकड़ जमीन के लिए तैयार हुआ था, जिसमें खाता नंबर 234 के कई प्लॉट शामिल हैं। इनमें प्लॉट नंबर 989 की 84 डिसमिल जमीन व प्लाट नंबर 996 की 32 डिसमिल जमीन भी शामिल हैं।

    दोनों ही प्लॉट हेमंत सोरेन के कब्जे वाली जमीन का हिस्सा

    दोनों ही प्लाट की उक्त जमीन भी हेमंत सोरेन के कब्जे वाली 8.86 एकड़ जमीन का हिस्सा है। ईडी ने जांच में यह भी पाया है कि 1940 की उक्त डीड की सभी 6.34 एकड़ जमीन भुइहरी प्रकृति की है, जिसकी खरीद-बिक्री नहीं की जा सकती है। इसके बावजूद उसपर अवैध रूप से कब्जा किया गया व उसे बेचा गया।

    उक्त जमीन पर हेमंत सोरेन, सद्दाम हुसैन, अफसर अली, प्रियरंजन सहाय, अंतु तिर्की व अन्य ने गलत तरीके से कब्जा किया। ईडी ने सद्दाम की डायरी को भी सबूत के तौर पर चार्जशीट में लगाया है, जिसमें उसके व अंतु तिर्की के बीच रुपयों के लेन-देन हुए हैं।

    कोलकाता के रजिस्ट्रार आफ एश्योरेंस में डीड सर्चर तापस घोष डीड की मूल कापी जालसाजों को मुहैया कराता था। इसके बदले में उसके बैंक खाते में जालसाजों ने 21.43 लाख रुपये भी डाला था। हजारीबाग का डीड राइटर इरशाद भी फर्जी डीड बनाता था, जिसके एवज में रुपये लिए।

    इनके  दाखिल की गई है चार्जशीट

    झामुमो नेता बरियातू के तेतरटोली निवासी आनंद तिर्की उर्फ अंतु तिर्की, बरियातू के मिल्लत कालोनी निवासी अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, टैगोर हिल रोड मोरहाबादी के सत्येंदु अपार्टमेंट निवासी विपिन सिंह, बैंक कालोनी कोकर निवासी प्रियरंजन सहाय, बरियातू के मिल्लत कालोनी निवासी इरशाद अख्तर, बरियातू निवासी मोहम्मद सद्दाम हुसैन, पश्चिम बंगाल के मधुरपुर हुगली निवासी रजिस्ट्रार आफ एश्योरेंस कोलकाता का डीड सर्चर तापस घोष, नार्थ रजिस्ट्री आफिस कोलकाता निवासी संजीत कुमार व हजारीबाग के मंडई कलान रिफार्मेटरी स्कूल निवासी डीड राइटर मोहम्मद इरशाद व सरकारी कर्मी मनोज कुमार यादव।

    फर्जी डीड के लिए इरशाद ने उपलब्ध कराया था ब्लैंक पेपर

    ईडी ने कोर्ट में बताया है कि बरियातू के मोहम्मद इरशाद ने फर्जी डीड तैयार करने के लिए कोलकाता के रजिस्ट्रार आफ एश्योरेंस का ब्लैंक पेपर उपलब्ध कराया था। इसी ब्लैंक पेपर पर जालसाज अफसर अली व सद्दाम ने हेराफेरी की थी। आरोपितों ने चेशायर होम रोड की 4.83 एकड़ सीएनटी एक्ट की जमीन को भी फर्जी डीड से जेनरल बना दिया था।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.