अंतरराष्ट्रीय

अचानक सामने आईं व्लादिमीर पुतिन की सीक्रेट बेटियां, विरासत को लेकर तेज हो गए कयास…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी बेटियों से संबंधित जानकारी को हमेशा सीक्रेट ही रखा। व

हीं इन दिनों अचनाक जब वे सार्वजनिक रूप से सामने आईं तो सभी हैरान रह गए। पुतिन की दो बेटियां हैं जिनका नाम कैटरीन तिखोनाोवा और मारिया वोरोन्तसोवो हैं।

कैटरीना एक टेक एग्जीक्यूटि हैं और रूस की डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वहीं मारिया सरकारी फंडिंग से काम करती हैं। जेनेट्किस रिसर्च से उन्हें फंडिंग मिलती है। 

अमेरिकी खुफिया एजेंसी के साथ काम कर चुके पर्व सीआईए एजेंट रॉबर्ट मार्क्स ने दावा किया है कि तीन दशक के बाद पुतिन की दोनों बेटियां नजर आईं।

डेली बीस्ट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित इंटरनेशल इकनॉमिक फोरम में वे दोनों पहुंची थीं। उन्होंने इस कार्यक्रम में लेक्चर भी दिया। 

पुतिन की बेटियों ने फोरम में उनकी जमकर तारीफ की। बता दें कि लंबे समय से पुतिन की बीमारी की चर्चा रहती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों बेटियां उनकी राजनीतिक विरासत को संभाल सकती हैं।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक यह पुतिन के परिवार की एक योजना हो सकती है। बता दें कि ये दोनों ही बेटियां पुतिन की पहली पत्नी ल्यूडमिला शक्रेबनेवा से हैं। 2013 में ही उनका तलाक हो गया था। 

रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि  पुतिन का नौ साल के बेटा भी उनका उत्तराधिकारी हो सकता है। पुतिन ने उसे भी दुनिया की नजरों से दूर रखा है।

पुतिन चाहते हैं कि तब तक वह रूस की गद्दी पर बैठे रहें जब तक कि उनका बेटा इवान 18 साल का नहीं हो जाता। हालांकि उसे सत्ता की बागडोर देने के लिए संविधान में बदलाव करना पड़ेगा। फिलहाल रूस में 35 साल से नीचे का शख्स राष्ट्रपति नहीं हो सकता है। 

अमेरिका ने पुतिन की दोनों बेटियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। 2015 में पुतिन ने बताया था कि उनकी दोनों बेटियां रूस में ही रहकर पढ़ाई कर रही हैं। बता दें कि पुतिन जब सोवियत संघ की इंटेलिजेंस सर्विस में थे तब 1983 में ही ल्यूडमिला से शादी की थी।

1985 में उनकी बड़ी बेटी का जन्म हुआ था। मारिया ने सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी से बायोल़जी और मेडिसिन की पढ़ाई की है।

वहीं मारिया जेनेटिक्स रिसर्च का ही काम संभालती हैं। पुतिन की दोनों ही बेटियों ने शादी की थी। हालांकि मारिया अपने पार्टनर से अलग हो गई हैं। 

The post अचानक सामने आईं व्लादिमीर पुतिन की सीक्रेट बेटियां, विरासत को लेकर तेज हो गए कयास… appeared first on .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button