राष्ट्रीय

मूसलाधार बारिश लाई जुलाई, यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्य में खूब बरसेंगे बदरा…

जून के अंत तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के अधिकांश भाग को कवर कर चुका है।

हालांकि, हरियाणा समेत एक दो राज्यों के कुछ हिस्से अब भी बारिश के इंतजार में हैं। राहत की बात है कि यहां भी 2-3 दिनों में मॉनसून की तेज प्रगति के आसार हैं।

इसके अलावा जुलाई का शुरुआती हफ्ता अच्छी बारिश लाने वाला है। 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।

IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार रात जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, रायलसीमा, तेलंगाना, उत्तरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

होगी भारी बारिश
पंजाब में 3 और 4 जुलाई, दिल्ली में 1-3 जुलाई, हरियाणा-चंडीगढ़ में 4 जुलाई, हिमाचल प्रदेश में 3-4 जुलाई, पूर्वी राजस्थान में 2-5 जुलाई, पश्चिम मध्य प्रदेश में 4 जुलाई, पूर्वी मध्य प्रदेश में 3-4 जुलाई, गंगीय पश्चिम बंगाल में 3 जुलाई, झारखंड में 3 जुलाई तक, बिहार में 3-4 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश में 2 जुलाई तक, उत्तराखंड में 5 जुलाई तक, पंजाब में 1-2 जुलाई, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई तक, पूर्वी राजस्थान में 1 जुलाई को आति भारी बारिश हो सकती है। साथ ही पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।

बिहार में होगी झमाझम बारिश
पूरे बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तेज हवा और गरज के साथ वर्षा के आसार हैं।

मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।

मॉनसून के ताजा हाल
रविवार रात के अपडेट के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मॉनसून, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

वहीं, 2-3 दिनों में इसके पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं।

The post मूसलाधार बारिश लाई जुलाई, यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्य में खूब बरसेंगे बदरा… appeared first on .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button